Aaj Ka Panchang: 1 मार्च, बुधवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से प्रीति और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से आयुष्मान नाम का 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा अमृत, मूसल और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग पांच चीजों से मिलकर बना होता है, इसलिए इसे पंचांग कहा जाता है। ये 5 हैं- तिथि, नक्षत्र, योग, वार और करण। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिथियों की संख्या 16, नक्षत्र व योग की संख्या 27, वार की संख्या 7 और करण की संख्या 11 होती है। इन सभी की सूक्ष्म गणना करने के बाद ही सटीक पंचांग बनाया जाता है। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 March 2023)
1 मार्च 2023, दिन बुधवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दिन भर रहेगी। बुधवार को मृगशिरा सुबह 10 बजे तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से प्रीति और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से आयुष्मान नाम का 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा अमृत, मूसल और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:39 से 2:06 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

1 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:52 AM
सूर्यास्त - 6:25 PM
चन्द्रोदय - Mar 01 1:11 PM
चन्द्रास्त - Mar 02 3:23 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नही है।

1 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:19 AM – 9:46 AM
कुलिक - 11:12 AM – 12:39 PM
दुर्मुहूर्त - 12:16 PM – 01:02 PM
वर्ज्यम् - 07:16 PM – 09:03 PM


ये भी पढ़ें-

Holi 2023: होली पर दुर्लभ योग, 30 साल बाद शनि और 12 साल बाद गुरु के स्वराशि में होने पर मनेगा ये पर्व


Monthly Horoscope March 2023: इस महीने कितने ग्रह बदलेंगे राशि, कैसा होगा आपकी राशि पर असर? जानें मासिक राशिफल से


Budh Ka Rashifal: 16 मार्च तक कुंभ राशि में रहेगा बुध, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान? जानें राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।