Aaj Ka Panchang: 1 सितंबर, शुक्रवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वजा नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. अंग्रेजी कैलेंडर की तरह हिंदू पंचांग में भी 12 महीने होते हैं। इनमें से छठे महीने का नाम भाद्रपद है। ये महीना चातुर्मास के अंतर्गत आता है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार जैसे जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी आदि पर्व मनाए जाते हैं। इस महीने के अंतिम से ही श्राद्ध पक्ष की शुरूआत होती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 september 2023)
1 सितंबर 2023, दिन शुक्रवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। प्रतिपदा तिथि क्षय होने से इसी दिन से भाद्रपद मास का आरंभ माना जाएगा। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 02.56 तक रहेगी, इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वजा नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:53 से दोपहर 12:26 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

1 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:12 AM
सूर्यास्त - 6:41 PM
चन्द्रोदय - Sep 01 7:54 PM
चन्द्रास्त - Sep 02 8:18 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:02 PM – 12:51 PM
अमृत काल - 07:52 AM – 09:17 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:36 AM – 05:24 AM

1 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:34 PM – 5:07 PM
कुलिक - 7:46 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:42 AM – 09:32 AM और 12:51 PM – 01:41 PM
वर्ज्यम् - 11:34 PM – 01:00 AM


ये भी पढ़ें-

September 2023 Festival List: सितंबर के 30 में से 23 दिन मनाए जाएंगे व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट


Surya Grahan 2023: दीपावली से पहले 15 दिन के अंदर होंगे सूर्य व चंद्र ग्रहण, जानें सही डेट और पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।