10 अप्रैल, सोमवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि, व्यातीपात और वरियान नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्त बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की गतियों के बारे में बताया गया है। कब, कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा और कब ग्रहण होंगे, इसकी विस्तृत जानकारी भी पंचांग से आसानी से निकाली जा सकती है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 April 2023)
10 अप्रैल 2023, दिन सोमवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 08.37 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी, जो रात अंत तक रहेगी। सोमवार को अनुराधा नक्षत्र दोपहर 01.40 तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि, व्यातीपात और वरियान नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 7:48 से 9:21 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, बुध और राहु मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

10 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:14 AM
सूर्यास्त - 6:41 PM
चन्द्रोदय - Apr 10 10:59 PM
चन्द्रास्त - Apr 11 9:44 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:04 से 12:54

10 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:55 AM – 12:28 PM
कुलिक - 2:01 PM – 3:35 PM
दुर्मुहूर्त - 12:53 PM – 01:42 PM और 03:22 PM – 04:12 PM
वर्ज्यम् - 07:06 PM – 08:39 PM



ये भी पढ़ें-

Vaishakh Ke Upay: 5 मई तक रहेगा वैशाख मास, इस महीने में ये खास उपाय करने से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि


Grahan 2023 Date:15 दिन में होंगे 2 ग्रहण, क्या ये अनहोनी का संकेत है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।