11 जुलाई, मंगलवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, सुकर्मा और धृति नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. सावन मास में सिर्फ शिवजी ही नहीं बल्कि देवी पार्वती की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस महीने में आने वाले प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत भी किया जाता है। इस व्रत में देवी पार्वती की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। मान्यता है कि मंगला गौरी व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज 11 जुलाई को किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 July 2023)
11 जुलाई 2023, दिन मंगलवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम 06.05 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन मंगला गौरी व्रत किया जाएगा। मंगलवार को अश्विनी नक्षत्र शाम 07.00 तक रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, सुकर्मा और धृति नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:52 से शाम 05:32 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में, मंगल और शुक्र सिंह राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

11 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:52 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 11 12:37 AM
चन्द्रास्त - Jul 11 1:42 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 11:51 AM – 01:27 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:16 AM – 05:04 AM

11 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:12 AM – 10:52 AM
कुलिक - 12:32 PM – 2:12 PM
दुर्मुहूर्त - 08:32 AM – 09:25 AM और 11:28 PM – 12:11 AM
वर्ज्यम् - 04:56 AM – 06:35 AM


ये भी पढ़ें-

Budh Gochar July 2023: बुध ने बदली राशि, 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में मिलेगी सफलता


Sawan Somwar Ki Katha: पाना चाहते हैं सावन सोमवार व्रत का पूरा फल तो ये कथा जरूर सुनें


Shiv Bhajan Lyrics: ‘सुबह-सुबह ले शिव का नाम’ सावन में रोज ऐसे ही 10 भजनों से करें दिन की शुरूआत, बनी रहेगी महादेव की कृपा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।