12 मई, शुक्रवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से धूम्र और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से धाता नाम का योग बनेंगे। इनके अलावा शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थसिद्धि योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 10:45 से दोपहर 12:23 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग बनाते समय नक्षत्र का भी ध्यान रखा जाता है। नक्षत्र 27 होते हैं। इन सभी नक्षत्रों में पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना गया है। इसलिए इस नक्षत्र का विशेष महत्व है। ये सभी नक्षत्र अलग-अलग वारों के साथ मिलकर कई शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 मई 2023)
12 मई 2023, दिन शुक्रवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 09:06 तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन श्रवण नक्षत्र दोपहर 1 बजे तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से धूम्र और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से धाता नाम का योग बनेंगे। इनके अलावा शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थसिद्धि योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 10:45 से दोपहर 12:23 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार की रात चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा, इस राशि में शनि पहले से स्थिति है। इस तरह कुंभ राशि में शनि-चंद्रमा की युति बनेगी। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन मंगल कर्क राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

12 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुकवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 6:55 PM
चन्द्रोदय - May 12 12:48 AM
चन्द्रास्त - May 13 12:58 PM
अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:49

12 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:39 PM – 5:17 PM
कुलिक - 7:29 AM – 9:07 AM
दुर्मुहूर्त - 08:28 AM – 09:20 AM और 12:49 PM – 01:41 PM
वर्ज्यम् - 04:48 PM – 06:18 PM



ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti 2023: शनि की साढ़ेसाती और ढय्या से हैं परेशान तो शनि जयंती पर करें ये उपाय, टल जाएगा बड़े से बड़ा संकट


Shani Jayanti 2023: क्यों मनाते हैं शनि जयंती का पर्व, कैसे अपने पिता सूर्य के शत्रु बने शनिदेव?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।