13 अप्रैल गुरुवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रजापति और इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:01 से 3:35 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में उत्तरायण और दक्षिणायन की मान्यता है। यानी जब सूर्य उत्तरी गोलार्ध में होता है तो इस स्थिति को उत्तरायण और जब सूर्य दक्षिणायन में रहता है तो इसे दक्षिणायन कहते हैं। वर्तमान में सूर्य उत्तरायण में है। सूर्य की ये स्थिति बहुत ही शुभ मानी जाती है। उत्तरायण को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को रात कहते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

13 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 April 2023)
13 अप्रैल 2023, दिन गुरुवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सुबह 10.45 तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रजापति और इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:01 से 3:35 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र वृषभ राशि में, बुध और राहु मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

13 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:12 AM
सूर्यास्त - 6:42 PM
चन्द्रोदय - Apr 13 1:04 AM
चन्द्रास्त - Apr 14 12:54 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:02 PM – 12:52

13 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:12 AM – 7:46 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:53 AM
दुर्मुहूर्त - 10:22 AM – 11:12 AM और 03:22 PM – 04:12 PM
वर्ज्यम् - 06:13 PM – 07:43 PM



ये भी पढ़ें-

Hindu Traditions: शिवलिंग के ऊपर बांधी जाने वाली मटकी को क्या कहते हैं, इसे कब और क्यों बांधते हैं?


Char Dham Yatra Registration: अब एक फोन पर करें चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन, सरकार ने शुरू की नई सुविधा


शुक्र, शनि और गुरु बना रहे शुभ योग, 9 राशि वाले जमकर काटेंगे चांदी, क्या आपको भी मिलेगा इसका फायदा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।