Aaj Ka Panchang: 13 फरवरी, सोमवार को विशाखा नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:28 से 9:52 तक रहेगा। 

उज्जैन. हमारे सौर मंडल में स्थित सभी 9 ग्रह किसी न किसी तरह हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं, इनसे संबंधित राशिफल भी पंचांग में मिलता है। ज्योतिषियों के अनुसार हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, लेकिन ये अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

13 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 February 2023)
13 फरवरी 2023, दिन सोमवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 09:46 तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। सोमवार को विशाखा नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:28 से 9:52 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ में और चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध मकर राशि में, गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि (अस्त) में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

13 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- विशाखा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:04 AM
सूर्यास्त - 6:17 PM
चन्द्रोदय - Feb 13 12:06 AM
चन्द्रास्त - Feb 14 12:10 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:03

13 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:17 AM – 12:41 PM
कुलिक - 2:05 PM – 3:29 PM
दुर्मुहूर्त - 01:03 PM – 01:48 PM और 03:17 PM – 04:02 PM
वर्ज्यम् - 06:30 AM – 08:03 AM


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक टैरो राशिफल 13-19 फरवरी 2023: नए बिजनेस की प्लानिंग करेंगे 3 राशि वाले, किसकी लाइफ में होगा बड़ा उलटफेर?


साप्ताहिक लव राशिफल 13 से 19 फरवरी: 5 राशि वालों की लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, किस-किस को मिलेगा पार्टनर से सरप्राइज?


साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 फरवरी 2023: इन 2 राशि वालों को मिलेगा पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा, कौन सेहत के कारण रहेगा परेशान?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।