13 मई, शनिवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद नाम के शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इंद्र और ब्रह्म नाम के योग भी बनेंगे। राहुकाल सुबह 9:07 से 10:45 तक रहेगी। 

उज्जैन. पंचांग के बारे में हम बचपन से ही सुनते आ रहे हैं, लेकिन फिर भी अधिकांश लोगों को पंचांग के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। अधिकांश लोग सिर्फ यही जानते हैं कि शुभ मुहूर्त देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। पंचांग में और भी बहुत सी उपयोगी जानकारी रहती है जैसे ग्रह परिवर्तन, दिशा शूल आदि। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

13 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 मई 2023)
13 मई 2023, दिन शनिवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 06:51 तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि रात अंत तक रहेगी। शनिवार को धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 11:35 तक और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। शनिवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद नाम के शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इंद्र और ब्रह्म नाम के योग भी बनेंगे। राहुकाल सुबह 9:07 से 10:45 तक रहेगी।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा और शनि कुंभ राशि में, मंगल कर्क राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

13 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:50 AM
सूर्यास्त - 6:55 PM
चन्द्रोदय - May 13 1:33 AM
चन्द्रास्त - May 13 12:58 PM
अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:49

13 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:01 PM – 3:39 PM
कुलिक - 5:50 AM – 7:28 AM
दुर्मुहूर्त - 07:35 AM – 08:27 AM
वर्ज्यम् - 06:23 PM – 07:54 PM


ये भी पढ़ें-

Budh Grah Uday 2023: बुध ग्रह के उदय होने से शुरू हुए 4 राशि वालों के शुभ दिन, क्या आपको भी मिलेगा किस्मत का साथ?

Angarak Chaturthi 2023 Date: मई 2023 में कब बनेगा अंगारक चतुर्थी का योग, जानें क्यों खास है ये तिथि?

Mrityu Panchak May 2023: मई 2023 में कब से कब तक रहेगा मृत्यु पंचक? जानिए इससे जुड़ी खास बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।