15 अप्रैल, शनिवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से सुस्थिर और बाद में धनिष्ठा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:18 से 10:53 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग बनाते समय ग्रहों की स्थिति पर भी ध्यान दिया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। ये ग्रह जब एक ही राशि में होते हैं तो कई शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। इन ग्रहों से शुभ फल पाने के लिए अनेक उपाय किए जाते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 April 2023)
15 अप्रैल 2023, दिन शनिवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को श्रवण नक्षत्र सुबह 07.35 तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से सुस्थिर और बाद में धनिष्ठा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:18 से 10:53 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा की युति से विष योग बनेगा। इस दिन सूर्य, बुध और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में, गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे।

15 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- वणिज और विष्टी
सूर्योदय - 6:10 AM
सूर्यास्त - 6:43 PM
चन्द्रोदय - Apr 15 2:49 AM
चन्द्रास्त - Apr 15 2:00 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:02 PM – 12:52

15 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:01 PM – 3:35 PM
कुलिक - 6:10 AM – 7:44 AM
दुर्मुहूर्त - 07:50 AM – 08:41 AM
वर्ज्यम् - 12:32 PM – 02:01 PM


ये भी पढ़ें-

Vishu Festival 2023: 15 अप्रैल से शुरू होगा मलयाली नववर्ष, इस दिन मनाते हैं विषु उत्सव, क्यों करते हैं भगवान विष्णु की पूजा?


Chandal Yog 2023: कब से शुरू होगा चांडाल योग, कितने दिनों तक रहेगा, किन राशियों पर टूटेगा कहर?


Surya Rashi Parivartan April 2023: सूर्य ने बदली राशि, जानें राशिफल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।