16 अप्रैल, रविवार को शतभिषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 5:09 से 6:44 तक रहेगा। 

उज्जैन. हर महीने के दोनों पक्षों की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत किया जाता है। इस तिथि का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। वैशाख मास की अमावस्या को वरुथिनी एकादशी कहते हैं। मान्यता के अनुसार, इस एकादशी पर व्रत करने से सभी दुखों से मुक्ति मिलती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

16 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 April 2023)
16 अप्रैल 2023, दिन रविवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन वरुथिनी एकादशी का व्रत पूरे दिन किया जाएगा। रविवार को शतभिषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। रविवार को शतभिषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 5:09 से 6:44 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा और शनि कुंभ राशि में, सूर्य, बुध और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

16 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- शतभिषा
करण- बव, बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:09 AM
सूर्यास्त - 6:44 PM
चन्द्रोदय - Apr 16 3:33 AM
चन्द्रास्त - Apr 16 3:05 PM

16 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:26 PM – 2:01 PM
कुलिक - 3:35 PM – 5:09 PM
दुर्मुहूर्त - 05:03 PM – 05:53 PM
वर्ज्यम् - 10:04 AM – 11:34 AM


ये भी पढ़ें-

Shubh Muhurat 2023: खरमास समाप्त होने के बाद भी नहीं होंगी शादियां, जानें क्यों और कब तक करना पड़ेगा इंतजार?


Surya Grahan 2023: वो कौन-से 5 काम हैं जो ग्रहण के बाद सभी को जरूर करना चाहिए?


Chandal Yog 2023: कब से शुरू होगा चांडाल योग, कितने दिनों तक रहेगा, किन राशियों पर टूटेगा कहर?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।