Aaj Ka Panchang: 17 जुलाई, सोमवार को हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे धूम्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:34 से 09:13 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। हिंदू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है। श्रावण मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 17 जुलाई को है। इस दिन कई शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 July 2023)
17 जुलाई 2023, दिन सोमवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। सोमवार को अमावस्या होने से ये सोमवती अमावस्या भी कहलाएगी। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे धूम्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:34 से 09:13 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा, जहां पहले से बुध ग्रह स्थित है। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इस दिन चंद्रमा भी राशि बलकर कर्क राशि में आए जाएगा। इस तरह कर्क राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा के होने से त्रिग्रही योग बन जाएगा। सोमवार को गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, मंगल और शुक्र सिंह राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

17 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 5:54 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jul 17 5:07 AM
चन्द्रास्त - Jul 17 7:16 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 02:32 AM – 04:18 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:18 AM – 05:06 AM

17 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:53 AM – 12:32 PM
कुलिक - 2:12 PM – 3:52 PM
दुर्मुहूर्त - 12:59 PM – 01:52 PM और 03:38 PM – 04:31 PM
वर्ज्यम् - 02:07 PM – 03:54 PM


ये भी पढ़ें-

Somvati Amawasya 2023: ये हैं सोमवती अमावस्या के 4 शुभ मुहूर्त, इस ‘राजयोग’ में करें पूजा, जानें विधि और मंत्र भी


Hariyali Amawasya Ki Katha: हरियाली अमावस्या 17 जुलाई को, इस दिन जरूर सुननी चाहिए ये कथा


Mahakal Video: सावन में रोज हो रहा है बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार, देखने उमड़ रही भीड़


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।