18 फरवरी, शनिवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से चर और इसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा व्यातीपात, वरियान और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:51 से 11:16 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग न सिर्फ शुभ मुहूर्त देखने के काम आता है बल्कि इसमें और भी कई उपयोगी जानकारी शामिल रहती है, जैसे ग्रह परिवर्तन, ग्रह व नक्षत्रों की स्थिति, चंद्र व सूर्य ग्रहण की जानकारी। पंचांग के पांच मुख्य अंग बताए गए हैं, ये हैं- तिथि, वार, नक्षत्र योग और करण। इन सभी का सूक्ष्म अध्ययन करने के बाद ही पंचांग का निर्माण किया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

18 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 February 2023)
18 फरवरी 2023, दिन शनिवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 8 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन शनि प्रदोष और महाशिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। शनिवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शाम 05:42 तक रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से चर और इसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा व्यातीपात, वरियान और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:51 से 11:16 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को शुक्र और गुरु ग्रह मीन राशि में, सूर्य और शनि (अस्त) कुंभ राशि में, चंद्रमा मकर और बुध मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

18 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:01 AM
सूर्यास्त - 6:20 PM
चन्द्रोदय - Feb 18 5:22 AM
चन्द्रास्त - Feb 18 4:16 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:03

18 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:05 PM – 3:30 PM
कुलिक - 7:01 AM – 8:26 AM
दुर्मुहूर्त - 08:31 AM – 09:17 AM
वर्ज्यम् - 09:12 PM – 10:36 PM



ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2023: लाइफ की हर परेशानी दूर कर सकते हैं राशि अनुसार ये उपाय, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर करें


Mahashivratri 2023: चाहिए पैसा, संतान या सुख-समृद्धि तो महाशिवरात्रि पर करें रुद्राभिषेक, आपकी हर इच्छा होगी पूरी


Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर करें व्रत-उपवास तो ध्यान रखें ये 3 बातें, तभी मिलेगा शिव पूजा का संपूर्ण फल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।