Aaj Ka Panchang: 18 मार्च, शनिवार को श्रवण नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:36 से 11:05 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग से ही शुभ मुहूर्त व राहुकाल आदि का निर्धारण किया जाता है, मगर बहुत कम जानते हैं कि पंचांग आखिर होता क्या और ये किस तरह से काम करता है। सामान्य भाषा में पंचांग को पुरातन कैलेंडर कहा जा सकता है, लेकिन इसमें इतनी अधिक जानकारी होती है कि ये आधुनिक कैलेंडर से भी कई कदम आगे है। हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित हैं और इन सभी का आधार भी अलग-अलग है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पापमोचनी एकादशी आज
धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहते हैं। इस बार ये तिथि 18 मार्च, शनिवार को है। इस दिन भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इस व्रत का महत्न और भी बढ़ गया है।

18 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 March 2023)
18 मार्च 2023, दिन शनिवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 11.14 तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। शनिवार को सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। शनिवार को श्रवण नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:36 से 11:05 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मकर राशि में, बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में और राहु व शुक्र मेष राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

18 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- श्रवण
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:37 AM
सूर्यास्त - 6:33 PM
चन्द्रोदय - Mar 18 4:05 AM
चन्द्रास्त - Mar 18 3:06 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:11 से 12:59

18 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:04 PM – 3:34 PM
कुलिक - 6:37 AM – 8:06 AM
दुर्मुहूर्त - 08:12 AM – 09:00 AM
वर्ज्यम् - 04:05 AM – 05:31 AM


ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2023: एक साल में नवरात्रि पर्व कितनी बार और कब-कब मनाया जाता है? जानें इन त्योहारों में छिपे ‘रहस्यों’ को


Ram Navami 2023: राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से हर मुश्किल हो जाती है दूर, राम नवमी पर इस विधि से करें


Astro Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये 7 काम, दुर्भाग्य पीछे पड़ सकता है आपके


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।