19 अप्रैल, बुधवार को पहले रेवती नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे उत्पात नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:26 से 2:01 तक रहेगा। 

उज्जैन. प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या कहते हैं। एक वर्ष में 12 अमावस्या होती हैं। इस तिथि के स्वामी पितर देवता हैं। पितृ शांति के लिए किए जाने वाले उपायों के लिए भी ये तिथि बहुत खास मानी गई है। इस तिथि पर कई प्रमुख त्योहार भी मनाए जाते हैं जैसे दीपावली, सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या आदि। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

19 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 April 2023)
19 अप्रैल 2023, दिन बुधवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 11.24 तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो जाएगी। इसे श्राद्ध अमावस्या कहा जाएगा। बुधवार को पहले रेवती नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे उत्पात नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:26 से 2:01 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य, बुध और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

19 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- रेवती
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय - 6:07 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM
चन्द्रोदय - Apr 19 5:26 AM
चन्द्रास्त - Apr 19 6:07 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।

19 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:41 AM – 9:16 AM
कुलिक - 10:51 AM – 12:26 PM
दुर्मुहूर्त - 12:00 PM – 12:51 PM
वर्ज्यम् - 07:17 PM – 08:51 PM



ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदते हैं सोना? खरीदें तो घर लाकर इस विधि से पूजा भी करें


Amarnath Yatra 2023 Registration: 17 अप्रैल से शुरू हो चुका है अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रोसेस


Akshaya Tritiya 2023: 4 शुभ योगों में मनाया जाएगा अक्षय तृतीया पर्व, जानें पूजा विधि और खरीदी के शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।