Aaj Ka Panchang: 2 मार्च, गुरुवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि, सौभाग्य और आयुष्मान नाम के 3 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं। इनमें से कुछ नक्षत्रों को बहुत ही शुभ माना जाता है, वहीं कुछ नक्षत्र अशुभ फल प्रदान करने वाले माने गए हैं। ये नक्षत्र विभिन्न वारों और तिथियों के साथ मिलकर कई शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। इन योगों का प्रभाव किसी न किसी रूप में हमारे जीवन पर भी दिखाई देता है। धर्म ग्रंथों में इन नक्षत्रों के दक्ष प्रजापति की पुत्रियां और चंद्रमा की पत्नियां बताया गया है। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


2 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 March 2023)
2 मार्च 2023, दिन गुरुवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन भर रहेगी, लेकिन व्रत नहीं किया जाएगा, क्योंकि ये वृद्धि तिथि रहेगी। गुरुवार को आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 12.43 तक रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि, सौभाग्य और आयुष्मान नाम के 3 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:06 से 3:32 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

2 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:51 AM
सूर्यास्त - 6:26 PM
चन्द्रोदय - Mar 02 2:03 PM
चन्द्रास्त - Mar 03 4:12 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:15 PM – 01:02 PM

2 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:51 AM – 8:18 AM
कुलिक - 9:45 AM – 11:12 AM
दुर्मुहूर्त - 10:43 AM – 11:29 AM और 03:21 PM – 04:07 PM
वर्ज्यम् - 02:13 AM – 04:01 AM


ये भी पढ़ें-

Surya Rashi Parivartan March 2023: इस महीने सूर्य करेगा मीन राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों के लिए खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे


Shukra Rashi Parivartan March 2023: शुक्र के राशि बदलते ही चमक उठेगा इन 3 राशि वालों का भाग्य, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी


Monthly Horoscope March 2023: इस महीने कितने ग्रह बदलेंगे राशि, कैसा होगा आपकी राशि पर असर? जानें मासिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।