2 मई, मंगलवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा त्रिपुष्कर, हर्षण और व्याघात नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:37 से शाम 5:14 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। शुक्र ग्रह लगभग 23 दिनों तक एक राशि में रहता है और इसके बाद राशि क्रम में आगे बढ़ता है। 2 मई को शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। इस राशि में मंगल पहले से स्थित है। इस तरह मिथुन राशि में शु्क्र और मंगल की युति बन जाएगी। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 मई 2023)
2 मई 2023, दिन मंगलवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इसे परशुराम द्वादशी कहते हैं। मंगलवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र शाम 07.41 तक रहेगी, इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा त्रिपुष्कर, हर्षण और व्याघात नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:37 से शाम 5:14 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को शुक्र ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में मंगल पहले से स्थित है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

2 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:57 AM
सूर्यास्त - 6:50 PM
चन्द्रोदय - May 02 3:56 PM
चन्द्रास्त - May 03 4:17 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM – 12:49 PM

2 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:10 AM – 10:47 AM
कुलिक - 12:24 PM – 2:00 PM
दुर्मुहूर्त - 08:31 AM – 09:23 AM और 11:16 PM – 12:01 AM
वर्ज्यम् - 04:31 AM – 06:12 AM


ये भी पढ़ें-

Ank Rashifal May 2023: मई 2023 में किसे मिलेगा प्रमोशन-किसकी जेब में आएगा पैसा? जानें न्यूमेरोलॉजिस्ट चिराग बेजान दारूवाला से


Monthly Horoscope May 2023: 5 मई को होगा चंद्रग्रहण, पूरे महीने रहेगा चांडाल योग, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा मई 2023?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।