2 सितंबर, शनिवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से धूम्र और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से धाता नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन शूल और गण्ड नाम के 2 अशुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:53 तक रहेगा। 

उज्जैन. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। कुंवारी लड़कियां ये व्रत मनचाहे पति के लिए और विवाहित महिलाएं ये व्रत वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए करती हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 september 2023)
2 सितंबर 2023, दिन शनिवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन कजरी तीज का व्रत किया जाएगा। इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 12.30 तक पहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से धूम्र और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से धाता नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन शूल और गण्ड नाम के 2 अशुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:53 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

2 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:40 PM
चन्द्रोदय - Sep 02 8:31 PM
चन्द्रास्त - Sep 03 9:20 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:01 PM – 12:51 PM
अमृत काल - 08:11 AM – 09:38 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:36 AM – 05:24 AM

2 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:59 PM – 3:33 PM
कुलिक - 6:12 AM – 7:46 AM
दुर्मुहूर्त - 07:52 AM – 08:42 AM
वर्ज्यम् - 11:34 PM – 01:03 AM


ये भी पढ़ें-

Monthly Horoscope September 2023: सितंबर 2023 में मेष और सिंह वालों को होगा धन लाभ, किसे मिलेगा प्रमोशन? जानें मासिक राशिफल से


Kajari Teej 2023: कजरी तीज 2 सितंबर को, दिन भर में रहेंगे पूजा के 4 शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि और कथा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।