20 अप्रैल, गुरुवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, विषुकंभ और प्रीति नाम के 3 अन्य योग भी बनेंगे। 

उज्जैन. इस समय हिंदू पंचांग के दूसरा महीना वैशाख चल रहा है। 20 अप्रैल, गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने की अमावस्या तिथि पर होने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसके कोई भी सूतक आदि नियम मान्य नहीं रहेंगे। जहां-जहां ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका प्रभाव माना जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 April 2023)
20 अप्रैल 2023, दिन गुरुवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 09:42 तक रहेगी। इसके बाद वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन वैशाख अमावस्या का स्नान-दान किया जाएगा। गुरुवार को पहले अश्विनी नक्षत्र सुबह 11.10 तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, विषुकंभ और प्रीति नाम के 3 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 2:01 से 3:36 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा, सूर्य, बुध और राहु मेष राशि में रहेंगे। एक ही राशि में 4 ग्रह होने से चतुर्ग्रही योग इस राशि में बनेगा। गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

20 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM
चन्द्रोदय - Apr 20 6:02 AM
चन्द्रास्त - Apr 20 7:07 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।

20 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:06 AM – 7:41 AM
कुलिक - 9:16 AM – 10:51 AM
दुर्मुहूर्त - 10:19 AM – 11:09 AM और 03:22 PM – 04:13 PM
वर्ज्यम् - 08:42 AM – 10:17 AM



ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2023 Ka Rashifal: 20 अप्रैल को होगा 2023 का पहला सूर्यग्रहण, किसकी बढ़ेगी टेंशन-किसे मिलेगी गुड न्यूज?


Surya Grahan 2023: मंहगाई बढ़ेगी, शेयर बाजार में होगा नुकसान, जानें किस देश की फसलें होंगी बर्बाद?


Akshaya Tritiya 2023: 4 शुभ योगों में मनाया जाएगा अक्षय तृतीया पर्व, जानें पूजा विधि और खरीदी के शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।