23 मार्च. गुरुवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से मित्र और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:04 से 3:34 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच चीजों से मिलकर बना होता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग में इन सभी का अलग-अलग महत्व होता है। कभी पंचांग हमारे दैनिक जीवन का एक अंग हुआ करता था क्योंकि पुरातन समय में लोग हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही करते थे। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

23 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 March 2023)
23 मार्च 2023, दिन गुरुवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि शाम 06.21 तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि रात अंत तक रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन रहेगा, इस दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। गुरुवार को रेवती नक्षत्र दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से मित्र और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:04 से 3:34 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से राहु और शुक्र स्थित है। इस तरह मेष राशि तीन ग्रह एक साथ होने से त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे।

23 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- बालव, कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:32 AM
सूर्यास्त - 6:35 PM
चन्द्रोदय - Mar 23 7:31 AM
चन्द्रास्त - Mar 23 8:24 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:09 से 12:57

23 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:32 AM – 8:02 AM
कुलिक - 9:32 AM – 11:03 AM
दुर्मुहूर्त - 10:33 AM – 11:21 AM और 03:22 PM – 04:10 PM
वर्ज्यम् - 09:30 AM – 11:02 AM


ये भी पढ़ें-

Cheti Chand 2023: कौन थे भगवान झूलेलाल, किसके अवतार थे? जानें उनके जन्म की कथा और रोचक बातें


Durga Chalisa: चैत्र नवरात्रि में रोज करें दुर्गा चालीसा का पाठ, हर तकलीफ होगी दूर-बनी रहेगी माता की कृपा


Chaitra Navratri Rashi Anusar Upay: 9 दिन करें राशि अनुसार ये उपाय, हर दुख दूर करेगी देवी और चमका देगी किस्मत भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।