24 अप्रैल, सोमवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहु काल सुबह 7:38 से 9:14 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग बनाते समय 5 चीजों का मुख्य रूप से ध्यान रखा जाता है, ये हैं- करण, नक्षत्र, वार, तिथि और योग। ज्योतिष शास्त्र में कुल 11 करण बताए गए हैं- बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। ये तिथि का आधा भाग होता है। इस समय 8 से 12 घंटे तक हो सकता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 April 2023)
24 अप्रैल 2023, दिन सोमवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। सोमवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहु काल सुबह 7:38 से 9:14 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही मंगल स्थित है। इस दिन शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

24 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- मृगशिरा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:02 AM
सूर्यास्त - 6:47 PM
चन्द्रोदय - Apr 24 8:52 AM
चन्द्रास्त - Apr 24 11:05 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से 12:50

24 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:49 AM – 12:25 PM
कुलिक - 2:00 PM – 3:36 PM
दुर्मुहूर्त - 12:50 PM – 01:41 PM, 03:23 PM – 04:14 PM
वर्ज्यम् - 11:18 AM – 01:03 PM



ये भी पढ़ें-

Guru Chandal Yog 2023: शुरू हुआ गुरु-चांडाल योग, 6 महीने इन 4 राशि वालों पर भारी, टूटेगा मुसीबतों का पहाड़


Budh Vakri Rashifal 2023: 15 मई तक बुध रहेगा वक्री, इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ-नौकरी में मिलेगा प्रमोशन


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।