Aaj Ka Panchang: 24 मार्च, शुक्रवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:02 से दोपहर 12:33 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं योग, करण, तिथि, नक्षत्र और वार। योग मुख्य रूप से 27 बताए गए हैं, इनमें से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ भी होते हैं। अलग-अलग नक्षत्र, वार के साथ मिलकर 27 योगों का निर्माण करते हैं। ये योग हमारे जीवन पर भी असर डालते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज की जाएगी गणगौर पूजा
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर पूजा की जाती है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने की परंपरा है। वैसे तो ये पर्व मुख्य रूप से राजस्थान में मनाया जाता है, लेकिन भारत के अन्य हिस्सों में भी महिलाएं इस पर्व को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाती हैं। इस बार ये उत्सव 24 मार्च को मनाया जाएगा। इसे ईसर-गौर भी कहते हैं।

24 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 March 2023)
24 मार्च 2023, दिन शुक्रवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम 05.00 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन रहेगा, इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। इस दिन गणगौर पूजा भी की जाएगी। शुक्रवार को अश्विनी नक्षत्र दोपहर 01.22 तक रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:02 से दोपहर 12:33 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मीन, राहु और शुक्र मेष राशि में, बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

24 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:31 AM
सूर्यास्त - 6:35 PM
चन्द्रोदय - Mar 24 8:08 AM
चन्द्रास्त - Mar 24 9:24 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:09 से 12:57

24 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:34 PM – 5:05 PM
कुलिक - 8:01 AM – 9:32 AM
दुर्मुहूर्त - 08:56 AM – 09:44 AM और 12:57 PM – 01:45 PM
वर्ज्यम् - 10:57 PM – 12:32 AM



ये भी पढ़ें-

Durga Chalisa: चैत्र नवरात्रि में रोज करें दुर्गा चालीसा का पाठ, हर तकलीफ होगी दूर-बनी रहेगी माता की कृपा


Chaitra Navratri Rashi Anusar Upay: 9 दिन करें राशि अनुसार ये उपाय, हर दुख दूर करेगी देवी और चमका देगी किस्मत भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।