25 सितंबर, सोमवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद उत्तरषाढ़ा नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। एक महीने में 2 बार एकादशी तिथि आती है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी 25 सितंबर, सोमवार को है। इस दिन कईं शुभ योग बनने से ये व्रत और भी खास हो गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 september 2023)
25 सितंबर 2023, दिन सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह 07.56 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन परिवर्तिनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। सोमवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सुबह 11.55 तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद उत्तरषाढ़ा नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:49 से 09:19 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

25 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:20 AM
सूर्यास्त - 6:17 PM
चन्द्रोदय - Sep 25 3:35 PM
चन्द्रास्त - Sep 26 2:38 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM – 12:42 PM
अमृत काल - 12:15 AM – 01:42 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:43 AM – 05:31 AM

25 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:48 AM – 12:18 PM
कुलिक - 1:48 PM – 3:17 PM
दुर्मुहूर्त - 12:42 PM – 01:30 PM और 03:05 PM – 03:53 PM
वर्ज्यम् - 03:32 PM – 05:00 PM


ये भी पढ़ें-

Ganapati Visarjan 2023: कब करें गणपति विसर्जन? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त


Navratri 2023 Start Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, कौन-सा शुभ योग रहेगा इस दिन, किस वाहन पर सवार होकर आएंगे देवी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।