26 अगस्त, शनिवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल और इसके बाद मूल नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:54 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में पंचाग का प्रचलन हजारों साल पहले से किया जा रहा है। पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्त बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की गतियों के बारे में बताया गया है। कब, कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा और कब ग्रहण होंगे, इसकी विस्तृत जानकारी भी पंचांग से आसानी से निकाली जा सकती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 August 2023)
26 अगस्त 2023, दिन शनिवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को ज्येष्ठा नक्षत्र 08.37 तक रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल और इसके बाद मूल नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:54 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

26 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:10 AM
सूर्यास्त - 6:46 PM
चन्द्रोदय - Aug 26 2:52 PM
चन्द्रास्त - Aug 27 1:32 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:03 PM – 12:53 PM
अमृत काल - 01:18 AM – 02:49 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:34 AM – 05:22 AM

26 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:03 PM – 3:37 PM
कुलिक - 6:10 AM – 7:45 AM
दुर्मुहूर्त - 07:51 AM – 08:42 AM
वर्ज्यम् - 05:45 AM – 07:16 AM


ये भी पढ़ें-

Rakshabandhan 2023: कैसे बांधें भाई की कलाई पर राखी-कौन सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त भी


Rakshabandhan 2023: रक्षाबंधन पर अति दुर्लभ संयोग, गुरु-शनि दिखाएंगे कमाल, 3 राशि वाले होंगे मालामाल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।