27 मई शनिवार को पहले मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। कब किस दिन कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा और कब-कब ग्रहण आदि होंगे, इसकी जानकारी भी पंचांग के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

27 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 मई 2023)
27 मई 2023, दिन शनिवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मघा नक्षत्र सुबह 11:43 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगी। शनिवार को पहले मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:04 से 10:44 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा सिंह राशि में, मंगल कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, गुरु, राहु और बुध मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा।

27 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:02 PM
चन्द्रोदय - May 27 12:03 PM
चन्द्रास्त - May 28 1:14 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 से दोपहर 12:50

27 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:03 PM – 3:43 PM
कुलिक - 5:45 AM – 7:25 AM
दुर्मुहूर्त - 07:32 AM – 08:25 AM
वर्ज्यम् - 08:35 AM – 10:22 AM



ये भी पढ़ें-

Facts of Sengol: सेंगोल के ऊपर नंदी की ही प्रतिमा क्यों, क्या आप जानते हैं ये खास वजह?


Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी पर करें इन चीजों का दान, टल जाएगा बड़े से बड़ा संकट


मोदी सरकार के 9 सालः मोदी राज में इन 8 मंदिरों का हुआ कायाकल्प, दुनिया के नक्शे पर चमका इनका नाम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।