29 अप्रैल, शनिवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम के शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:11 से 10:48 तक रहेगा। 

उज्जैन. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 29 अप्रैल, शनिवार को है। मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर देवी सीता का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन देवी सीता की पूजा विशेष रूप से की जाती है। देवी सीता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

29 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 April 2023)
29 अप्रैल 2023, दिन शनिवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 06.22 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को आश्लेषा नक्षत्र दोपहर 12.37 तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम के शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:11 से 10:48 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़ना या तिल खाकर घर से निकलें।

29 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 6:49 PM
चन्द्रोदय - Apr 29 1:20 PM
चन्द्रास्त - Apr 30 2:43 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM – 12:49 PM

29 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:00 PM – 3:37 PM
कुलिक - 5:59 AM – 7:35 AM
दुर्मुहूर्त - 07:41 AM – 08:33 AM
वर्ज्यम् - 02:09 AM – 03:56 AM


ये भी पढ़ें-

Sita Navmi 2023: सीता नवमी 29 अप्रैल को, कैसे हुआ था देवी सीता का जन्म? जानें पूजा विधि, मुहूर्त व आरती


Badrinath Temple: कितनी चाबियों से खुलता है बद्रीनाथ मंदिर, पहले कौन करता है पूजा, कैसा है प्रतिमा का स्वरूप?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।