29 मई, सोमवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 7:25 से 9:04 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में भगवान शिव से संबंधित अनेक व्रत-उत्सव मनाए जाते हैं, महेश नवमी भी इनमें से एक है। ये पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 29 मई, सोमवार को है। इस दिन कई शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

29 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 मई 2023)
29 मई 2023, दिन सोमवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 11.49 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन महेश नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। सोमवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 7:25 से 9:04 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र मिथुन राशि में, गुरु, राहु और बुध मेष राशि में, मंगल कर्क राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा।

29 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:03 PM
चन्द्रोदय - May 29 1:46 PM
चन्द्रास्त - May 30 2:15 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 से दोपहर 12:50

29 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:44 AM – 12:24 PM
कुलिक - 2:04 PM – 3:43 PM
दुर्मुहूर्त - 12:50 PM – 01:43 PM और 03:30 PM – 04:23 PM
वर्ज्यम् - 01:25 PM – 03:07 PM


ये भी पढ़ें-

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में रामलला की मूर्ति बनना शुरू, किस ग्रंथ में है श्रीराम के बाल स्वरूप का वर्णन?


Ganga Dussehra 2023: गंगा जल को क्यों मानते हैं इतना पवित्र? बहुत कम लोग जानते हैं ये 3 कारण


Gayatri Jayanti 2023: गायत्री मंत्र को क्यों कहते हैं सबसे शक्तिशाली मंत्र? जानें इसके जाप से मिलने वाले फायदे


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।