Aaj Ka Panchang: 30 जनवरी, सोमवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:33 से 9:55 तक रहेगा। 

उज्जैन. वर्तमान में कई तरह के पंचांग बाजार में आसानी से मिल जाते है, इनका आधार भी अलग-अलग ही होता है। वर्तमान में विक्रम संवंत से संबंधित पंचांग ही सबसे ज्यादा सटीक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण, इन पांच अंगों के योग से पंचांग बनता है। पंचांग पुरातन समय से ही सनातम धर्म में कालगणना की व्यवस्था रहा है। इसकी गणना के आधार पर हिंदू पंचांग की तीन धाराएँ हैं- पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

30 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 Januray 2023)
30 जनवरी 2023, दिन सोमवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 10:11 तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। माघ मास की गुप्त नवरात्रि का ये नौवां और अंतिम दिन रहेगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। सोमवार को कृत्तिका नक्षत्र पूरे दिन रहेगी। सोमवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:33 से 9:55 तक रहेगा।


ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा वृष राशि में, गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि में, बुध धनु राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

30 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- कृत्तिका
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:11 AM
सूर्यास्त - 6:08 PM
चन्द्रोदय - Jan 30 12:57 PM
चन्द्रास्त - Jan 31 2:47 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:17 से 01:01

30 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:18 AM – 12:40 PM
कुलिक - 2:02 PM – 3:24 PM
दुर्मुहूर्त - 01:01 PM – 01:45 PM और 03:13 PM – 03:57 PM
वर्ज्यम् - 03:51 PM – 05:37 PM



ये भी पढ़ें-

Palmistry: कितने प्रकार की होती हैं अंगुलियां और कैसी अंगुली वाले होते हैं किस्मत वाले और धनवान?


9 सबसे विषैले पदार्थों से बनी है स्वामी कार्तिकेय की ये प्रतिमा, जानें किस मंदिर हैं है स्थापित?


जल्दबाजी में नहीं बल्कि बहुत सोच-समझकर करना चाहिए ये 3 काम, नहीं तो बाद में पछताना पड़ता है


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।