4 मई, गुरुवार को चित्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे चर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:00 से 3:37 तक रहेगा।

उज्जैन. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नृसिंह चतुर्दशी कहते हैं। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए नृसिंह अवतार लिया था। इस दिन भगवान नृसिंह की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार ये तिथि 4 मई, गुरुवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 मई 2023)
4 मई 2023, दिन गुरुवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन नृसिंह चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। 4 मई को चित्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे चर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:00 से 3:37 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में केतु पहले से स्थित है। चंद्रमा और केतु के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बनेगा। इस दिन शुक्र और मंगल ग्रह मिथुन राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

4 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- चित्रा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 6:51 PM
चन्द्रोदय - May 04 5:44 PM
चन्द्रास्त - May 05 5:24 AM
अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:49

4 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 5:55 AM – 7:32 AM
कुलिक - 9:09 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:14 AM – 11:06 AM और 03:24 PM – 04:16 PM
वर्ज्यम् - 03:12 AM – 04:48 AM


ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti 2023 Date: आया शनिदेव को प्रसन्न करने का पर्व, जानें कब और किन योगों में मनाई जाएगी शनि जयंती?

Chandra Grahan 2023: किन लोगों पर होगा चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव, कैसे बच सकते हैं अनहोनी से?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।