Aaj Ka Panchang: 6 फरवरी सोमवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा सौभाग्य और शोभन नाम के योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित हैं, इनमें से विक्रम पंचांग सबसे प्रमुख माना जाता है। ग्रह- नक्षत्रों से संबंधित पूरी जानकारी भी पंचांग से पता की जा सकती है। ज्योतिषियों के अनुसार हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, लेकिन ये अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


6 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 February 2023)
6 फरवरी 2023, दिन सोमवार को फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि रहेगी। सोमवार को आश्लेषा नक्षत्र दोपहर 3 बजे तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा सौभाग्य और शोभन नाम के योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:31 से 9:54 तक रहेगा।


ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि में, बुध धनु राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।


6 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:08 AM
सूर्यास्त - 6:13 PM
चन्द्रोदय - Feb 06 6:50 PM
चन्द्रास्त - Feb 07 8:10 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:02 PM


6 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:17 AM – 12:41 PM
कुलिक - 2:04 PM – 3:27 PM
दुर्मुहूर्त - 01:02 PM – 01:47 PM और 03:15 PM – 04:00 PM
वर्ज्यम् - 04:24 AM – 06:11 AM



ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक टैरो राशिफल 6-12 फरवरी 2023: डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं ये 3 राशि वाले, करियर में किसे मिलेंगे नए मौके?


साप्ताहिक लव राशिफल 6 से 12 फरवरी: इन 2 राशि वालों के पार्टनर दे सकते हैं धोखा, किसे मिलेगा लवर से सरप्राइज?


साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 फरवरी 2023: इन 4 राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, कौन फंस सकता है कानूनी मामलो में?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।