9 जून शुक्रवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से प्रजापति और शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:45 से दोपहर 12:26 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि बदलता है। चंद्रमा सबसे तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह है, वहीं शनि राशि बदलने में सबसे ज्यादा समय लेता है। चंद्रा हर ढाई दिन में तो शनि ढाई साल में राशि परिवर्तन करता है। पंचांग में ग्रह परिवर्तन की जानकारी भी आसानी से मिल जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

9 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 June 2023)
9 जून 2023, दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 4.21 तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र शाम 5 बजे तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से प्रजापति और शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:45 से दोपहर 12:26 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और सूर्य वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु-राहु मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा।

9 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:07 PM
चन्द्रोदय - Jun 10 12:14 AM
चन्द्रास्त - Jun 10 11:54 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:52 PM

9 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:47 PM – 5:27 PM
कुलिक - 7:24 AM – 9:05 AM
दुर्मुहूर्त - 08:25 AM – 09:18 AM और 12:52 PM – 01:46 PM
वर्ज्यम् - 11:54 PM – 01:24 AM


ये भी पढ़ें-

Panchak June 2023: 9 जून की सुबह शुरू होगा चोर पंचक, शाम को भद्रा का संयोग, भूलकर भी न करें ये 3 काम


Adipurush मूवी के हर शो में 1 सीट हमेशा रहेगी खाली, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप


Belly Button से जानें लड़कियों के नेचर से जुड़ी सीक्रेट बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।