Aaj Ka Panchang: 9 सितंबर, शनिवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग और पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन व्यातिपात और वरीयान नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। 

उज्जैन. शुभ कामों के लिए मुहूर्त देखने के लिए पंचांग का ही उपयोग किया जाता है। हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित है जैसे शक, युधिष्ठिर आदि, लेकिन उन सभी में विक्रम पंचांग प्रमुख है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

9 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 september 2023)
9 सितंबर 2023, दिन शनिवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शाम 07.18 तक रहेगी, इसके बाद एकादश तिथि आरंभ हो जाएगी। शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 02.26 तक रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग और पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन व्यातिपात और वरीयान नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:51 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

9 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- विष्टी और बव
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:33 PM
चन्द्रोदय - Sep 09 12:57 AM
चन्द्रास्त - Sep 09 3:11 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:48 PM
अमृत काल – नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 AM – 05:27 AM

9 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:56 PM – 3:28 PM
कुलिक - 6:15 AM – 7:47 AM
दुर्मुहूर्त - 07:53 AM – 08:42 AM
वर्ज्यम् - 03:46 AM – 05:33 AM