- Home
- Astrology
- Horoscope
- Mahashivratri Rashifal 2023: महाशिवरात्रि पर ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति, जानें किस राशि पर कैसा होगा असर?
Mahashivratri Rashifal 2023: महाशिवरात्रि पर ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति, जानें किस राशि पर कैसा होगा असर?
Mahashivratri Rashifal 2023: महाशिवरात्रि महादेव का प्रमुख त्योहार है। पूरे देश में ये त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों के विशेष संयोग बन रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर होगा।

महाशिवरात्रि का राशिफल
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri Rashifal 2023) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 18 फरवरी, शनिवार को है। इस दिन ग्रहों के कई शुभ-अशुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास बन गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शुक्र और गुरु ग्रह मीन राशि में, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, चंद्रमा और बुध मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। आगे जानिए महाशिवरात्रि पर ग्रहों की इस स्थिति का असर किस राशि पर कैसा रहेगा…
मेष राशि
इस राशि पर राहु का गोचर एवं शनि की दृष्टि हो रही है, जिसके चलते इस राशि वालों के लिए ये दिन सभी तरह के शुभ फल देने वाला रहेगा। विदेश जाने की इच्छा वालों को सफलता मिलेगी। गुड न्यूज भी मिलेगी और काम भी समय पर संपन्न होंगे।
उपाय- शिवजी को चावल एवं चंदन चढ़ाएं।
वृषभ राशि
इस राशि के लिए नौवां चंद्रमा शुभ फल देने वाला रहेगा। छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, लेकिन जल्दी ही उसका निराकरण भी हो जाएगा। अचानक कोई फायदा देने वाला काम मिल सकता है। शुभ और फायदेमंद यात्रा का योग बन रहा है।
उपाय- शिवजी को आकड़ें का फूल चढ़ाएं।
मिथुन राशि
इस राशि के लिए आठवां चंद्रमा परेशानी का कारण बन सकता है। तनाव के कारण परेशान रहेंगे, हालांकि शाम तक कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव के बारे में इस समय न सोचें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक दूध मिश्रित जल से करें।
कर्क राशि
इस राशि पर चंद्रमा और गुरु की पूर्ण दृष्टि है। ग्रहों की इस स्थिति से धन के साथ-साथ जमीन से जुड़े मामलों में भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। समय उत्साह से पूर्ण रहेगा। सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। आय के उत्तम योग बनेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर 3 बिल्वपत्र अर्पण करें।
सिंह राशि
इस राशि पर सूर्य-शनि एवं मंगल की दृष्टि पड़ रही है, जो इसके लिए शुभ फल देने वाली रहेगी, लेकिन किसी कारणवश ये इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाएंगे। सफलता पाने के लिए इन्हें अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
उपाय- शिवजी को चंदन और चावल चढ़ाएं।
कन्या राशि
इस राशि पर गुरु और शुक्र की पूर्ण दृष्टि पड़ रही है, जिससे ये राशि इस समय काफी मजबूत स्थिति में है। ग्रहों की इस स्थिति के चलते रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं। आत्मविश्वास भी काफी अधिक रहेगा।
उपाय- शाम को शिवजी के सामने शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
तुला राशि
इस राशि पर इस समय केतु और राहु की दृष्टि है। जिसके चलते संतान के कारण परेशानी हो सकती है। चौथा चंद्रमा भी अशुभ संकेत दे रहा है। काम में मन नहीं लगेगा, निगेटिव विचार आएंगे। बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।
उपाय- शिव पंचाक्षर स्तोत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करें।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा, काम का विस्तार होगा और नए बिजनेस के लिए योजनाएं भी बनाई जाएंगी। लक्ष्य समय पर पूरे होंगे। इनकम बढ़ सकती है और मान-सम्मान भी मिलेगा।
उपाय- शिवजी को मक्खन-मिश्री का भोग लगाएं।
धनु राशि
इस राशि वालों को काम की अधिकता रहेगी जिसके कारण ये परेशान रहेंगे। योजनाओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। खर्च भी अधिक होगा। किसी से कोई सहयोग नहीं मिलेगा। हर काम सोच-समझकर करें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के कच्चे दूध से करें।
मकर राशि
इस राशि में चंद्रमा का गोचर रहेगा, जिससे इनकी आय बढ़ सकती है। इस राशि के लोगों को अन्य कामों में भी सफलता प्राप्त होगी। काम में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा और किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- शिवजी को बिल्व पत्र एवं आकड़े के फूल अर्पण करें।
कुंभ राशि
इस राशि में सूर्य-शनि एक साथ हैं। इस राशि के लोगों को मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। नौकरी में मिले टारगेट भी समय पर पूरे होंगे। संतान से सुख मिलेगा और यदि कोर्ट में कोई प्रकरण चल रहा है तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- शिवजी को सफेद फूल अर्पण करें।
मीन राशि
इस राशि में उच्च का शुक्र व गुरु स्थित है। इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार के सहयोग से परेशानियां कम होंगी और विवादित मामलों में भी सफलता प्राप्त होगी। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध चढ़ाएं।
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri Puja Vidhi: जानें महाशिवरात्रि के पूरे दिन के शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, पूजा विधि, मंत्र, कथा और आरती
Mahashivratri 2023: लाइफ की हर परेशानी दूर कर सकते हैं राशि अनुसार ये उपाय, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर करें
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर करें व्रत-उपवास तो ध्यान रखें ये 3 बातें, तभी मिलेगा शिव पूजा का संपूर्ण फल
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।