Mangal Gochar 2025: मंगल ग्रह 28 जुलाई को सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। मंगल के राशि बदलने से 4 राशि वालों को बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। ये लोग कोई बड़ी प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। 

Mangal Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह बताए गए हैं, मंगल भी इनमें से एक है। मंगल ग्रह 28 जुलाई को सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही सिंह राशि में बना मंगल-केतु का अशुभ योग खत्म हो जाएगा और 4 राशि वालों के जीवन में खुशहाली छा जाएगी। इन राशि के लोगों को धन लाभ के कईं मौके मिलेंगे, साथ ही इन्हें प्रॉपर्टी से भी बड़ा फायदा हो सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल

इस राशि के लोगों को मंगल के राशि परिवर्तन से बड़ा फायदा होने के योग बनेंगे। अगर जीवन में कोई परेशानी लंबे समय से चली आ रही है तो उसमें भी आराम मिलेगा। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। बेरोजगारों को मनचाहा रोजगार मिलेगा। नौकरी की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। सेहत में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि वालों के खत्म होंगे बुरे दिन

लंबे समय से मंगल इसी राशि में केतु का साथ था, जिससे इस राशि वालों के जीवन में परेशानियां बनी हुई थी। मंगल के राशि बदलने से इस राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू होंगे। प्रॉपर्टी से लाभ होने के योग बनेंगे। संतान की सेहत को लेकर जो परेशानी बनी हुई है उसमें भी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

तुला वालों को प्रॉपर्टी से होगा फायदा

इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी का बिजनेस करते हैं, उन्हें कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर पुश्तैनी संपत्ति का कोई मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी अच्छे योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। इस राशि के लोग नया काम भी शुरू कर सकते हैं, जिससे इन्हें लाभ होगा।

कुंभ वाले जमकर काटेंगे चांदी

इस राशि वालों को भी मंगल के राशि परिवर्तन से अच्छा-खासा फायदा होने के योग बन रहे हैं। माता-पिता के सहयोग से ये नई प्रॉपर्टी जैसे मकान, दुकान या ऑफिस खरीद सकते हैं। अटका हुआ या ऊधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।