बुद्धि और तर्क के ग्रह, बुध, 9 दिन बाद राशि बदलेंगे जिससे कुछ राशियों को परेशानी होगी।

ग्रहों के राजकुमार बुध लगभग 21 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। 21 दिन बाद बुध के गोचर से हर व्यक्ति की बुद्धि, व्यापार, आत्मविश्वास और करियर पर सीधा असर पड़ता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध अच्छी स्थिति में होता है, उन्हें इससे लाभ मिलता है। वहीं, जिनकी कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत नहीं होती या सही जगह पर नहीं होता है, तो इसका उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज से 9 दिन बाद यानी 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 11:14 बजे बुध ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि वालों के लिए टेंशन

तर्क के ग्रह बुध के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों को जीवन में सुकून नहीं मिलेगा। छात्रों के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। हर बात पर गुस्सा करने की आदत के कारण आपको पिता का असंतोष झेलना पड़ सकता है। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। आने वाले दिनों में बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गंभीर चोट लग सकती है।

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति हो सकती है खराब

बुध के राशि परिवर्तन का तुला राशि के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को मौसमी बीमारियों में धन खर्च करना होगा। इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी बिगड़ेगी। विवाहित लोग भावनात्मक रूप से अस्थिरता महसूस करेंगे, इस वजह से उन्हें सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से घर का बजट बिगड़ेगा।

मीन राशिवालं को भी रहना होगा सावधान

मेष और तुला राशि के अलावा बुध का गोचर मीन राशि के जातकों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। विवाहित लोगों के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों में क्रोध और ईर्ष्या की भावना पैदा होगी, जिससे प्रेमी से झगड़ा हो सकता है।