29 अक्टूबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसी राशि में सुख-सुविधा और ऐश्वर्य देने वाले शुक्र पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में राजयोग का निर्माण होगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दीपावली से पहले यानी 29 अक्टूबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसी राशि में सुख-सुविधा और ऐश्वर्य देने वाले शुक्र पहले से ही विराजमान हैं। बुध के गोचर के बाद दोनों ग्रह मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। बुध और शुक्र की युति 4 राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी मानी जा रही है। इन राशियों के जातकों को खूब फायदा हो सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृश्चिक राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बहुत ही शुभ रहेगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वो आपको वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि के व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वेतन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन की परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। 

कुंभ राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान निकल सकता है। इसके अलावा नौकरी ढूंढ रहे लोगों को मनचाही नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। करियर में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। तरक्की के योग भी बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए आपके बॉस आपको नई जिम्मेदारियां दे सकते हैं। आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग भी मिलेगा।