MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Monthly Horoscope April 2023: गुरु के राशि बदलने से बनेगा चांडाल योग, जानें ये महीना किसे करेगा मालामाल और किसे परेशान?

Monthly Horoscope April 2023: गुरु के राशि बदलने से बनेगा चांडाल योग, जानें ये महीना किसे करेगा मालामाल और किसे परेशान?

April 2023 Rashifal: साल 2023 का चौथा महीना अप्रैल शुरू होने वाला है। इस महीने कई ग्रह राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। राशिफल से इसके बारे में जाना जा सकता है। 

6 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 31 2023, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
अप्रैल 2023 का राशिफल...
Image Credit : Getty

अप्रैल 2023 का राशिफल...

अप्रैल 2023 में कई ग्रह राशि बदलेंगे, जिससे कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। इस महीने हिंदू पंचांग का चैत्र मास 6 अप्रैल तक रहेगा, इसके बाद वैशाख मास रहेगा। अप्रैल 2023 में गुरु का राशि बदलना सबसे खास रहेगा क्योंकि ये ग्रह साल में सिर्फ एक ही बार राशि बदलता है। गुरु के मेष राशि में जाने से चांडाल योग बनेगा। इसके अलावा सूर्य, शुक्र और चंद्रमा राशि बदलेंगे। बुध ग्रह मेष राशि में वक्री होगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग दारुवाला से जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा मार्च 2023…

213
मेष अप्रैल 2023 राशिफल (Aries April 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

मेष अप्रैल 2023 राशिफल (Aries April 2023 Horoscope)

इस माह संतान से विवाद हो सकता है। योजनाएं सफल होंगी और नए कार्य भी प्राप्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा और विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समय मिलाजुला हो सकता है। पार्टनर के साथ सकारात्मक और सहयोगात्मक संबंध रहेंगे। व्यापार में समय अनुकूल रहेगा। नए सौदे मिल सकते हैं। सेहत के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। रोगों से मुक्ति मिलने के योग हैं।

313
वृषभ अप्रैल 2023 राशिफल (Taurus April 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

वृषभ अप्रैल 2023 राशिफल (Taurus April 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस माह आप रोजमर्रा के कार्यों में समय नहीं दे पाएंगे। किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। विरोधी आपकी कमजोरी से लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। रोमांटिक ट्रिप भी हो सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट का काम काम आ सकता है। यह महीना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहने वाला है।

413
मिथुन अप्रैल 2023 राशिफल (Gemini April 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

मिथुन अप्रैल 2023 राशिफल (Gemini April 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं इस महीने में आमदनी में सुधार होगा और मदद मिलेगी। परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। चंद्रमा सहयोग प्रदान करेगा, जिससे धन की प्राप्ति होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। पार्टनर के साथ संबंध मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे। नौकरी में आपको पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। किसी भी कर्मचारी से विवाद न करें। त्वचा संबंधी रोगों से सावधान रहना होगा।

513
कर्क अप्रैल 2023 राशिफल (Cancer April 2023 horoscope)
Image Credit : Asianet News

कर्क अप्रैल 2023 राशिफल (Cancer April 2023 horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस माह समय अनुकूल रहेगा। संतान से सुख मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और क्रेडिट भी मिलेगा। नए वाहन खरीदे जा सकते हैं। महीने की शुरुआत में पार्टनर के साथ कुछ विवाद हो सकता है। आप कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं या कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।

613
सिंह अप्रैल 2023 राशिफल (Leo April 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

सिंह अप्रैल 2023 राशिफल (Leo April 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आमदनी अच्छी रहेगी और परेशानी नहीं होगी। काम में सुधार होगा और शुभ समाचार मिलेगा। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें और किसी से प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश न करें। जीवन साथी का भी सहयोग मिलेगा। पार्टनर आपस में खुश रहेंगे। व्यापार में कोई डर आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य के मामले में समय अच्छा बीत सकता है।

713
कन्या अप्रैल 2023 राशिफल (Virgo April 2023 horoscope)
Image Credit : Asianet News

कन्या अप्रैल 2023 राशिफल (Virgo April 2023 horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने गुप्त साधनों से आय अर्जित की जा सकती है। भावनात्मक संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। आप अपना काम ईमानदारी से करेंगे। संपत्ति को लेकर भाइयों के बीच तनाव बढ़ सकता है। विवाह कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिलेगा। वादे टूट सकते हैं और पार्टनर को धोखा मिल सकता है। अधिक काम के कारण अतिरिक्त समय की आवश्यकता हो सकती है।

813
तुला अप्रैल 2023 राशिफल (Libra April 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

तुला अप्रैल 2023 राशिफल (Libra April 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस माह आप किसी पारिवारिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। अगर आप कोई संपत्ति बेचना चाहते हैं तो यह समय काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। नया वाहन मिलने के भी योग हैं। पार्टनर की तरफ से आपको कोई तोहफा मिल सकता है। नौकरी में यह महीना उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। सेहत को लेकर इस माह कोई तनाव नहीं है।

913
वृश्चिक अप्रैल 2023 राशिफल (Scorpio April 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

वृश्चिक अप्रैल 2023 राशिफल (Scorpio April 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं इस माह भाइयों का सहयोग मिलेगा। अगर कोई पुराना कानूनी विवाद चल रहा है तो इससे आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कार्य अधिक होंगे और समय पर पूरे भी होंगे। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें और किसी का अपमान न करें। प्रेमियों के लिए समय हर तरह से अनुकूल रहेगा। नौकरी पर आपका काम योजना के अनुसार समय पर पूरा होगा। पेट के रोगों से भी आपको राहत मिलेगी।

1013
धनु अप्रैल 2023 राशिफल (Sagittarius April 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

धनु अप्रैल 2023 राशिफल (Sagittarius April 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस माह मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा और कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। खर्चा भी बहुत ज्यादा होगा। स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी। परिवार और पुराने दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में उपलब्धियां मिलने के योग हैं। आपका काम अच्छा रहेगा और मेहनत भी काफी होगी।

1113
मकर अप्रैल 2023 राशिफल (Capricorn April 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

मकर अप्रैल 2023 राशिफल (Capricorn April 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस माह धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग करते समय सावधान रहें। पार्टनर से अच्छा सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी के लिए यह समय मिलाजुला है। बिजनेस से जुड़े फैसले बहुत सोच समझकर लें। सेहत के लिए सावधानी का महीना है।

1213
कुंभ अप्रैल 2023 राशिफल (Aquarius April 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

कुंभ अप्रैल 2023 राशिफल (Aquarius April 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस माह स्थायी संपत्ति का विवादित मामला सुलझ सकता है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा और पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। चौंकाने वाली खुशखबरी भी मिल सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर आप किसी तरह का टेंशन न लें तो बेहतर होगा। पार्टनर के साथ अनुकूलता रहेगी। नौकरी चाहने वालों के लिए महीने की शुरुआत कुछ चुनौतियों के साथ होगी।

1313
मीन अप्रैल 2023 राशिफल (Pisces April 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

मीन अप्रैल 2023 राशिफल (Pisces April 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। बाधाएं समाप्त होंगी। दिलचस्प जगहों पर जाने का मौका मिलेगा। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। पार्टनर से आपको ढेर सारा प्यार और सम्मान मिलेगा। नौकरी में महिलाओं के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। कुछ पुराने रोग भी उभर सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Hanuman Jayanti 2023 Date: कब मनाया जाएगा हनुमान जयंती पर्व? जानें सही डेट, शुभ योग और इनके जन्म की कथा


Budh Gochar 2023: 68 दिनों तक मेष राशि में रहेगा बुध ग्रह, 2 राशि वाले रहें सावधान-5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved