MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Monthly Horoscope August 2023: अगस्त 2023 किन लोगों के लिए रहेगा ‘लकी’, किसे होगी धन हानि? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से

Monthly Horoscope August 2023: अगस्त 2023 किन लोगों के लिए रहेगा ‘लकी’, किसे होगी धन हानि? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से

August 2023 Rashifal: साल 2023 का आठवां महीना अगस्त शुरू होने वाला है। अस महीने में कई ग्रह राशि बदलेंगे, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों के लोगों पर दिखाई देगा। राशिफल के माध्यम से हम इसका असर जान सकते हैं। 

6 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 31 2023, 11:14 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
ये है अगस्त 2023 का राशिफल...
Image Credit : freepik

ये है अगस्त 2023 का राशिफल...

अगस्त 2023 का महीना खाफी खास रहेगा क्योंकि इस महीने में सावन और सावन अधिक मास की समाप्ति होगी। कई बड़े त्योहार जैसे हरियाली तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन भी इसी महीने में मनाए जाएंगे। अगस्त 2023 में सूर्य, चंद्रमा, शुक्र, मंगल आदि कई ग्रह राशि बदलेंगे। ऐसा होने से कई शुभ-अशुभ योग बनेंगे। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग दारुवाला से जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2023…

213
मेष अगस्त 2023 राशिफल (Aries August 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

मेष अगस्त 2023 राशिफल (Aries August 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आप कुछ जिम्मेदारियों को निभाने में असफल रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। व्यापार में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन आप इससे निपट लेंगे। पार्टनर की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है। नौकरी के लिए समय मिलाजुला रहेगा। विदेश में काम करने की इच्छा रखने वालों को कागजी कार्रवाई में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिए परेशानी का समय है।

313
वृषभ अगस्त 2023 राशिफल (Taurus August 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

वृषभ अगस्त 2023 राशिफल (Taurus August 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं इस महीने आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। मन शांत रहेगा और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। इस माह धन में वृद्धि होने की संभावना है। संतान से सुख और प्रेम मिलेगा। वरिष्ठ लोगों से संपर्क बढ़ेगा। पार्टनर के साथ प्यार और अनुकूलता बढ़ेगी। मनपसंद उपहार मिल सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं। पुराने रोग परेशान करेंगे।

413
मिथुन अगस्त 2023 राशिफल (Gemini August 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

मिथुन अगस्त 2023 राशिफल (Gemini August 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे होंगे और हर काम में सफलता मिलेगी। व्यापार अनुकूल रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और जीवन साथी से सुख मिलेगा। प्रेम सफल होंगे। इस राशि के प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहने के संकेत हैं। नौकरी में आपका प्रदर्शन इस महीने बहुत खास रहेगा। इस समय का पूरा लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई पुराना रोग परेशान नहीं करेगा।

513
कर्क अगस्त 2023 राशिफल (Cancer August 2023 horoscope)
Image Credit : Asianet News

कर्क अगस्त 2023 राशिफल (Cancer August 2023 horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और महिलाओं के लिए समय अच्छा रहेगा। जमीन से लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा। किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। माता से सुख की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई नया सौदा आपको खुशी दे सकता है। सेहत के मामले में आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। पत्नी में नोंक-झोंक हो सकती है।

613
सिंह अगस्त 2023 राशिफल (Leo August 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

सिंह अगस्त 2023 राशिफल (Leo August 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि परिवार का सहयोग मिलेगा और आमदनी भी बेहतर होगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद फिर से गहरा सकता है। नए लाभकारी संपर्क बनेंगे, जिसका फायदा भविष्य में आपको मिलेगा। प्रेम के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में प्रतिस्पर्धा की भावना आपके लिए हानिकारक रहेगी। स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

713
कन्या अगस्त 2023 राशिफल (Virgo August 2023 horoscope)
Image Credit : Asianet News

कन्या अगस्त 2023 राशिफल (Virgo August 2023 horoscope)

गणेशजी कहते हैं किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। कोर्ट से जुड़े विवादों में जीत मिलेगी। आमदनी अच्छी बनी रहेगी। यात्रा में समय लग सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा। कुछ बिन बुलाए मेहमान घर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में महिलाओं को लाभ होगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग आपको मिलता रहेगा। पार्टनरशिप में अनचाहा तनाव हो सकता है। पुरानी बीमारियां आपको थोड़ी परेशान कर सकती हैं।

813
तुला अगस्त 2023 राशिफल (Libra August 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

तुला अगस्त 2023 राशिफल (Libra August 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं इस महीने आमदनी अच्छी रहेगी। अधिवक्ताओं, पत्रकारों, शिक्षकों और लेखकों को विशेष सफलता मिलने के योग हैं। इस महीने आप नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। परिवार के लिए समय बीताएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। सेहत के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

913
वृश्चिक अगस्त 2023 राशिफल (Scorpio August 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

वृश्चिक अगस्त 2023 राशिफल (Scorpio August 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। मित्रों का सहयोग मिलेगा और धार्मिक कार्य करने का मौका मिलेगा। संपत्ति से लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ प्रेम बढ़ेगा। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। गुप्त संबंधों का खुलासा हो सकता है। व्यापारिक लेन-देन और कर्ज के लेन-देन में सावधानी बरतने का समय है। सेहत के लिए समय अच्छा है।

1013
धनु अगस्त 2023 राशिफल (Sagittarius August 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

धनु अगस्त 2023 राशिफल (Sagittarius August 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि राजनीतिक लोगों को पद प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवधि में अटके हुए काम पूरे होंगे और लक्ष्य प्राप्ति संभव है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई बड़ी योजना आपके दिमाग में आ सकती है। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। किसी वरिष्ठ या गुरु का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। लव पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है।

1113
मकर अगस्त 2023 राशिफल (Capricorn August 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

मकर अगस्त 2023 राशिफल (Capricorn August 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आलस्य के कारण कोई बड़ा काम छूट सकता है। गुप्त बातें भी सामने आ सकती हैं। परिवार में वैचारिक कलह हो सकती है। परिवार को साथ रखने का भी आप पर दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में उथल-पुथल रहेगी और आप अनावश्यक चीजों में अधिक उलझेंगे। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा है। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार में कोई नया सौदा आपको बड़ा लाभ दिलाएगा।

1213
कुंभ अगस्त 2023 राशिफल (Aquarius August 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

कुंभ अगस्त 2023 राशिफल (Aquarius August 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं ये महीना परिवार के लिए अच्छा रहेगा। आप सभी को संतुष्ट रखेंगे। माता-पिता का सहयोग आपको मिल सकता है। पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। किसी प्रकार की परेशानी की कोई संभावना नहीं है, लेकिन काम की अधिकता हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। सेहत के लिए समय सही है।

1313
मीन अगस्त 2023 राशिफल (Pisces August 2023 Horoscope)
Image Credit : Asianet News

मीन अगस्त 2023 राशिफल (Pisces August 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आर्थिक आधार मजबूत रहेगा और योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। जमीन से लाभ और व्यापार अच्छा रहेगा। किसी शुभ कार्य के साथ-साथ आपको किसी रिश्तेदार के बारे में दुखद समाचार भी मिल सकता है। कोई संपत्ति या पुराना वाहन बेचना चाहते हैं तो अच्छा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत अपेक्षाकृत ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Har Har Mahadev Song: 1977 के टॉप 10 गीतों में शामिल था शिवजी का ये भजन, ये 5 आज भी ऑल टाइम फेवरेट


पत्नी के मामले में भूलकर भी न करें ये 1 गलती, उम्र भर पछताना पड़ेगा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved