साल 2025 में चंद्रमा अपनी राशि 50 या 60 नहीं बल्कि पूरे 161 बार बदलेंगे। चंद्रमा के हर गोचर का 12 राशियों के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, साल 2025 में चंद्रमा कुल 161 बार राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्रमा के हर गोचर से 12 राशियों के जीवन में समय-समय पर बदलाव आते रहेंगे। किसी को फायदा होगा तो किसी को पहले से ज्यादा परेशानी। हालांकि 12 में से 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर चंद्रमा के 161 बार राशि बदलने का सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिंह राशि के जातकों को 2025 में चंद्र गोचर से सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। विवाहित लोगों के स्वभाव में नम्रता आएगी, जिससे उनके रिश्ते और गहरे होंगे। दुकानदारों के लाभ में जल्द ही बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों को पेट संबंधी रोगों से राहत मिल सकती है। आपके घर में लंबे समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो जल्द ही दूर होने की संभावना है।

सिंह राशि के अलावा आने वाला साल कर्क राशि वालों के लिए भी बेहद यादगार साबित होगा। करियर से जुड़ी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अगर अभी तक अपने जीवनसाथी से नहीं मिले हैं तो जनवरी 2025 के पहले महीने में ही आपकी मुलाकात हो सकती है। विवाहित लोगों का विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। अगर आप वर्तमान में किसी त्वचा संबंधी रोग से परेशान हैं तो आपको जल्द ही इससे राहत मिल सकती है। व्यापारियों और दुकानदारों को आने वाले दिनों में बंपर मुनाफा होने की संभावना है।

सिंह और कर्क राशि के जातकों के अलावा वृश्चिक राशि के लोगों के लिए भी चंद्र गोचर शुभ रहेगा। 2025 में नौकरीपेशा लोगों को मनचाही कंपनी में मनपसंद पद पर नौकरी मिल सकती है। युवाओं को अपने करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। विवाहित लोगों के प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। अविवाहितों का पिता के आशीर्वाद से विवाह तय होगा। बुजुर्गों का स्वास्थ्य साल भर अच्छा रहेगा। हाल ही में पैर में चोट लगने वालों को आराम मिलेगा। संतान की करियर संबंधी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।