जनवरी महीने के अंत से पहले, चंद्रमा शनि की राशि मकर में गोचर करेगा। जानिए चंद्रमा के राशि परिवर्तन से पहले किन तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ।  

नौ ग्रहों में से एक चंद्रमा को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है, इसे सुख, धन-संपत्ति, माता और मन आदि का कारक ग्रह माना गया है। अन्य ग्रहों की तुलना में चंद्रमा अपनी राशि सबसे जल्दी बदलता है, जिसका प्रभाव न केवल राशियों पर बल्कि देश-दुनिया पर भी गहरा पड़ता है। 
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार आज यानी 28 जनवरी 2025 को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ राशि वालों के वैवाहिक मामलों में सकारात्मक बदलाव की संभावना है। चंद्रदेव की कृपा से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को नई साझेदारी से आर्थिक लाभ होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा और घर में भी खुशहाली का माहौल रहेगा। वहीं, 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को इस दौरान मौसमी बीमारियों से राहत मिलेगी।

वृषभ राशि के अलावा चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने से नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों की कुंडली में आय के नए स्रोत बनेंगे। पिछले साल अगर आपने किसी को उधार पैसा दिया था तो जल्द ही वह पैसा आपको वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में चल रहा विवाद खत्म होगा।

मन के कारक ग्रह की विशेष कृपा से मिथुन राशि के लोगों को बड़ा धनलाभ हो सकता है। फंसा हुआ पैसा मिल जाएगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। विदेश यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अविवाहितों का रिश्ता इस साल पक्का हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आने वाला समय अच्छा रहेगा।