- Home
- Astrology
- Horoscope
- Nakshatras: इन नक्षत्रों में जन्मे लोगों को कोई पसंद क्यों नहीं करता? जानें वजह
Nakshatras: इन नक्षत्रों में जन्मे लोगों को कोई पसंद क्यों नहीं करता? जानें वजह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर नक्षत्र में जन्मे लोगों का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ नक्षत्रों में जन्मे लोगों को दूसरे लोग बिल्कुल पसंद नहीं करते। उनकी बातें और उनका व्यवहार कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगता। जानते हैं कि वे कौन से नक्षत्र हैं।

अश्विनी नक्षत्र
अश्विनी नक्षत्र में जन्मे लोग तेज और मजबूत इरादों वाले होते हैं। ये अपनी बात सीधे कहते हैं, जो कई लोगों को पसंद नहीं आता। इसी वजह से लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं और पसंद नहीं करते।
भरणी नक्षत्र
भरणी नक्षत्र वाले बहुत भावुक होते हैं। छोटी बातों पर दुखी होना या ज्यादा रिएक्ट करना लोगों को ड्रामा लग सकता है। असल में ये बहुत संवेदनशील होते हैं, लेकिन लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं।
कृत्तिका नक्षत्र
कृत्तिका नक्षत्र वाले आत्मविश्वासी और स्वतंत्र होते हैं। वे अपने फैसलों पर टिके रहते हैं, जिसे कुछ लोग घमंड समझ लेते हैं। इसी वजह से लोग इन्हें आसानी से पसंद नहीं करते हैं।
रोहिणी नक्षत्र
रोहिणी नक्षत्र वाले गहराई से सोचते हैं। ये बहुत भावुक होते हैं पर अपनी भावनाएं छिपाकर रखते हैं। दूसरों को यह पता नहीं चलता, इसलिए लोग इन्हें गलत समझकर जल्दी पसंद नहीं करते।
अनुराधा नक्षत्र
अनुराधा नक्षत्र में जन्मे लोग ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं। ये शांत रहते हैं और गहरे विचार रखते हैं। ये कुछ ही लोगों से रिश्ता रखते हैं, जिस वजह से लोग इन्हें समझ नहीं पाते और दूर रहते हैं।
ज्येष्ठा नक्षत्र
ज्येष्ठा नक्षत्र वाले अपने मान-सम्मान को लेकर बहुत पक्के होते हैं। वे स्वाभिमान के लिए कुछ भी छोड़ सकते हैं। लोग इसे घमंड समझकर इनसे दूर रहते हैं, जबकि यही इनकी असली ताकत है।