Rahu Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में जिन 9 ग्रहों के बारे में बताया गया है, उनमें से राहु भी एक है। लोगों का मानना है कि राहु सिर्फ अशुभ फल ही देता है, ऐसा नहीं, जिन लोगों पर राहु का शुभ प्रभाव होता है, वे अपने जीवन में बहुत तरक्की कहते हैं। 

Rahu Rashifal 2024: राहु के बारे में हम सभी जानते हैं, कि ये नव ग्रहों में से एक है। अधिकांश लोगों का मानना है कि राहु हमेशा अशुभ फल ही देता है, लेकिन ऐसा नहीं है। जिस पर भी राहु का शुभ प्रभाव होता है उसके वारे न्यारे हो जाते हैं। साल 2024 में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इस साल राहु के शुभ प्रभाव से 3 राशि वालों की लॉटरी निकलने वाली है यानी इस साल इन 3 राशि वालों को पैसा-संपत्ति और सफलता आदि सबकुछ मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वालों के लिए शुभ रहेगा साल 2024
साल 2024 में पूरे समय राहु मीन राशि में रहेगा। राहु की से स्थिति मेष राशि वालों के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ फल देने वाली रहेगी। राहु के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी-बिजनेस में धन लाभ के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगी। संतान की उन्नति होगी। संपत्ति से जुड़े मसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। कुल मिलाकर ये साल मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

कन्या वालों को बिजनेस में मिलेगी सफलता
साल 2024 में राहु के शुभ प्रभाव से कन्या राशि वालों को बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस के सिलसिले में इन्हें विदेश भी जाना पड़ेगा। बैंक बैलेंस में अचानक तेजी आएगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां अपने आप ही ठीक हो जाएंगी। दुश्मन चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों के टारगेट समय पर पूरे होंगे।

तुला वाले जो चाहेंगे-वो मिलेगा
साल 2024 में तुला राशि वाले जो चाहेंगे, राहु के शुभ प्रभाव से उन्हें वो सब मिलेगा। नौकरी और बिजनेस की स्थिति पहले से ठीक रहेगी। शेयर बाजार या भूमि से लाभ होने के योग बन रहे हैं। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भी आज मिल सकता है। मशीनरी का बिजनेस करने वालों पर लक्ष्मी मेहरबान रहेगी। सेहत में सुधार आएगा और लव लाइफ भी ठीक-ठाक रहेगी।


ये भी पढ़ें-

नोट करें जनवरी से दिसंबर 2024 तक Vinayak Chaturthi की तारीखें


Khar Maas Ki Katha: सूर्यदेव को क्यों अपने रथ में लगाने पड़े ‘गधे’, कैसे शुरू हुआ खर मास?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।