Rahu-Ketu Rashi Parivartan 2025: मई 2025 में राहु-केतु ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इस महीने का ये सबसे महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन होगा क्योंकि राहु-केतु 18 महीने में एक बार ही राशि बदलते हैं। 

Rahu-Ketu Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह बताए गए हैं। इनें से कोई ढाई दिन में तो कोई ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। राहु-केतु भी इन 9 ग्रहों में से एक है। राहु-केतु डेढ़ साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। पर जब भी ये दोनों ग्रह राशि बदलते हैं तो सभी 12 राशियों को प्रभावित करते हैं। मई 2025 में ये दोनों ग्रह एक साथ राशि बदलेंगे। जिसके कारण 4 राशि वालों को बहुत बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आगे जानिए राहु-केतु कब बदलेंगे राशि और किन 4 राशि वालों की फूटेगी किस्मत…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2025 में राहु-केतु कब बदलेंगे राशि?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, राहु-केतु 18 मई को सुबह 11 बजकर 17 मिनिट पर राशि बदलेंगे। राहु मीन से निकलकर कुंभ में और केतु कन्या से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इन दोनों ग्रहों के राशि बदलने से सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

वृषभ वाले रहें सावधान

राहु-केतु के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के लोगों के जीवन में कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। धन हानि के साथ-साथ और भी कईं नुकसान उठाने पड़ेंगे, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ सकती है। सेहत खराब हो सकती है। बिनजेस-नौकरी की स्थिति और बिगड़ेगी।

सिंह वाले के जीवन में आएगा उतार-चढ़ाव

इस राशि के लोगों के जीवन में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। ना चाहते हुए भी स्थान परिवर्तन करना पड़ेगा। संतान की सेहत को लेकर टेंशन बनी रहेगी। इलाज में काफी पैसा खर्च होगा। परिवार में क्लेश की स्थिति बन सकती है। भाग-दौड़ करते-करते खुद की सेहत भी बिगड़ सकती है। पति-पत्नी में अन-बन संभव है।

वृश्चिक वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों को नुकसान होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में बड़ा घाटा संभव है। नौकरी में अधिकारी टारगेट पूरा करने का दवाब बनाएंगे। स्टूडे्ंट्स के लिए समय अनुकूल नहीं है, इन्हें मेहनत का फल नहीं मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी ये समय पतन का रहेगा। इनका डिमोशन हो सकता है।

कुंभ वालों की बढ़ेगी टेंशन

इस राशि के लोगों की टेंशन अचानक बढ़ सकती है। इनका सार्वजानिक रूप से अपमान भी हो सकता है, इसलिए इन्हें दूसरों के मामले में दखल देने से बचना चाहिए। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगे इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। उधार दिए हुए पैसे डूब सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।