MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Weekly Horoscope December 2025: किसके हिस्से में आएगी सफलता-कौन बनेगा मालामाल? जानें साप्ताहिक राशिफल से

Weekly Horoscope December 2025: किसके हिस्से में आएगी सफलता-कौन बनेगा मालामाल? जानें साप्ताहिक राशिफल से

Weekly Horoscope December 2025: दिसंबर 2025 के चौथे सप्ताह में कोई भी बड़ा ग्रह राशि नहीं बदलेगा। सिर्फ चंद्रमा ही 2 से 3 बार राशि परिवर्तन करेगा। ग्रहों की वर्तमान स्थिति से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पढ़ें साप्ताहिक राशिफल…

5 Min read
Manish Meharele
Published : Dec 21 2025, 09:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025 तक
Image Credit : Getty

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025 तक

Weekly Rashifal December 2025: दिसंबर 2025 का चौथा सप्ताह 22 से 28 दिसंबर तक रहेगा। इस सप्ताह चंद्रमा को छोड़कर अन्य किसी ग्रह की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। ग्रहों की ये स्थिति के चलते कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…

213
मेष साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025

इस सप्ताह आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। ऐशो-आराम पर पैसा खर्च करेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। इस राशि के बुजुर्ग घुटनों के दर्द से परेशान रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, इनके खिलाफ कोई साजिश हो सकती है।


ये भी पढ़ें-
Leo Tarot Yearly Horoscope 2026: सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा? जानें टैरो कार्ड एक्सपर्ट से

313
वृष साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

वृष साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025

इस सप्ताह आप नई संपत्ति खरीद सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। छोटे भाई-बहनों की मदद करके आपको अच्छा लगेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी रखें। मन की बात कहने का मौका मिलेगा। किसी का भी दिल दुखाने वाली बातें न करें, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।


ये भी पढ़ें-
Libra Tarot Yearly Horoscope 2026: कैसा बीतेगा साल 2026 तुला राशि के लिए? जानें टैरो राशिफल से

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025

प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में सफलता इस सप्ताह मिल सकती है। लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। भविष्य के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। संतान की शिक्षा को लेकर दौड़भाग की स्थिति बन सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धन लाभ के योग भी इस सप्ताह में बनेंगे। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025

सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। गैरजरूरी खर्चों पर लगाम लगाएं नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों के साथ किसी बात पर बहस की स्थिति बन सकती है। सप्ताह के अंत में घर में किसी से बड़ा विवाद होने की आशंका है।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025

लाइफ पार्टनर से अगर किसी बात पर अबोलापन है तो वह दूर हो सकता है। थोड़ा समय मनोरंजन में भी बीतेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। कोई गुड न्यूज भी इस सप्ताह मिलने के योग बन रहे हैं। आपका जिद्दी स्वभाव कुछ मामलों में आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। प्रेम संबंधों में अलगाव हो सकता है। आपके द्वारा किसी का अपमान हो सकता है।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025

इस सप्ताह आप कुछ नया सीख सकते हैं। बिजनेस-नौकरी के लिए समय अनुकूल है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है, जिससे इनके पराक्रम में वृद्धि होगी। दोस्तों से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है। लंबी दूर की यात्रा आपके थकान का कारण बनेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। इन्वेस्टमेंट करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025

इस सप्ताह आप किसी प्राकृतिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। समान विचाराधारा के लोगों से मिलकर खुशी होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता आने की संभावना है। खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025

इस सप्ताह आप सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहेंगे। किसी रिश्तेदार से जुड़ी सहायता मिल सकती है। लव लाइफ में किसी बात को लेकर अनबन की स्थिति बनेगी। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। आपकी कोई किमती वस्तु या तो चोरी हो सकती है या गुम हो सकती है। जो लोग होटल बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा लाभ होगा। कुछ लोग अनजाने में आपका अपमान कर सकते हैं। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025

सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। लव लाइफ काफी शानदार रहेगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। इस सप्ताह आप रिस्क वाले कामों से दूर रहें, यही आपके लिए अच्छा है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। कोई भी वस्तु खरीदते समय उसका बिल जरूर लें, ये आपके काम आएगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025

नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें, मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। दिखावे के चक्कर में आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। काम का प्रेशर न लें नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025

बिजनेस को आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे। घर के रखरखाव पर पैसा खर्च होगा। विदेश यात्रा के योग इस समय बन रहे हैं। नौकरी में वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। वर्क प्लेस पर आपका दबदबा बना रहेगा। भूमि या वाहन के लिये लोन लेने की योजना बनायेंगे, इसमें सफलता भी मिलेगी। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर 2025

आपके अटके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। मामा पक्ष से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर परेशानी रहेगी। किसी से भी अपनी गुप्त बातें शेयर न करें। प्रेमी जोड़े कहीं घूमने जाने का विचार करेंगे। कुछ बातों पर लोग आपसे असहमत हो सकते हैं। गुप्त बातें किसी से शेयर न करें, नहीं तो ये लीक हो सकती है। बुरी संगत से बचकर रहें।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Panchgrahi Yog: जनवरी में 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन-दौलत की होगी बारिश!
Recommended image2
Aaj Ka Rashifal 21 December 2025: कौन रहेगा बीमारी से परेशान-किसे मिलेगा प्यार में धोखा?
Recommended image3
Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: शुक्र बदलेगा राशि, 12 राशियों पर कैसा होगा असर? पढ़ें राशिफल
Recommended image4
2026 में 2 बार उच्च राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, 3 राशियों को मिलेगा राजयोग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved