MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल

Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल

Weekly Horoscope December 2025: दिसंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में चंद्रमा को छोड़कर अन्य कोई भी बड़ा ग्रह राशि नहीं बदलेगा। हालांकि इस दौरान कई शुभ-अशुभ योग जरूर बनेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे पढ़ें साप्ताहिक राशिफल….

6 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Dec 07 2025, 02:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025 तक
Image Credit : Getty

साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025 तक

Weekly Rashifal December 2025: दिसंबर 2025 का दूसरा सप्ताह 8 से 14 दिसंबर तक रहेगा। इस सप्ताह में कईं ग्रहों की स्थिति में कोई भी बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान चंद्रमा कर्क से तुला राशि तक का चक्र पूरा करेगा। ग्रहों की ये स्थिति कईं शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करेगी। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगी तो किसी के लिए अशुभ। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…


ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: किसे मिलेंगी खुशियां-कौन रहेगा परेशान? टैरो राशिफल से जानें भविष्य

213
मेष साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025

बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। पार्टनरशिप में नया काम शुरू कर सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे। किसी मित्र की मध्यस्तता से आपके विवाद हल हो सकते हैं। पुराने मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा। इस समय आपको क्रोध करने से बचना चाहिए। प्रायवेट नौकरी करने वालों के मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास में कमी आ सकती है।


ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025

लव लाइफ के लिए ये समय अच्छा रहेगा। क्रिएटिव कामों में रुचि रहेगी। लोग आपके कामों से प्रेरित हो सकते हैं। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। महीने के बीच में सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आप अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में बदलाव की कोशिश सफल रहेगी। संतान से जुड़ी बातों के कारण मन विचलित हो सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025

इस सप्ताह आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। लव लाइफ में खुशहाली रहेगी। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो ये समय बहुत शुभ है। सप्ताह के बीच में कोई धन लाभ भी हो सकता है। इस समय आपको मौसमी बीमारियों से बचकर रहना चाहिए। विरोधी आपकी बुराई करेंगे हो सकता है कोई षड़यंत्र भी रचें। अकेले किसी भी यात्रा पर न जाएं नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025

इस सप्ताह आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। नए प्रेम संबंधों की शुरूआत भी हो सकती है। नौकरी में आप अपने बलबूते पर सफलता प्राप्त करेंगे। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। बिजनेस के लिए ये समय अनुकूल है। कुछ लोग आपको बेकार के कामों में उलझाकर लक्ष्य से भटकाने की कोशिश करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। धर्म-कर्म में आपका मन नहीं लगेगा।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025

मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा। अगर आपकी सेहत ठीक नही है तो बाहर ज्यादा घूमने से बचना होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। किसी मित्र से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपने पार्टनर पर शक करके आप नया विवाद शुरू कर सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप अपनी गुप्त बातें किसी से भी शेयर न करें, यही आपके लिए अच्छा है।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025

इस सप्ताह में नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। नया इन्वेस्टेंट करने के लिए समय अनुकूल है। बच्चों के भविष्य को लेकर अगर कोई चिंता है तो वह दूर हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल है। ना चाहते हुए भी किसी मामले में पैसा खर्च करना पड़ेगा, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की भी संभावना है।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025

ये सप्ताह इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत अच्छा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आप और भी अधिक संभावनाओं पर ध्यान देंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कानूनी विवाद में उलझकर समय खराब हो सकता है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। वाहन सावधान से चलाएं, चोट-मोच लग सकती है। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025

संगीत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। परिवार में खुशहाली व सुख-शांति बनी रहेगी। निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है। इस समय आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वाहन में अचानक खराबी आ सकती है। नशीले पदार्थों के सेवन से बचें नहीं तो किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025

इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधाओं पर कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च कर सकते हैं। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का योग भी इस समय बन रहा है। बिजनेस में उन्नति होगी। छोटे भाई-बहनों की चिंता सताएगी। जमीन की सौदे करते समय हर कागज को ध्यान से पढ़े नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। कानूनी मामलों से कोर्ट से बाहर ही सुलझाने में भलाई है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025

इस राशि के लोगों को इस सप्ताह कोई नई नौकरी मिल सकती है। विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण कुछ ज्यादा ही हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाने का योग बनेगा। अगर कोई लोन है तो वह इस समय पूरा हो सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में लगा रहेगा। अगर सेहत ठीक नहीं है तो अपने मन से कोई भी दवा न खाएं, चिकित्सक से परामर्श लेकर ही उपचार करें।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025

इस राशि के जिन लोगों की डायबिटिज हैं उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभमिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। मंहगी चीजों की खरीदी कर सकते हैं। मेडिकल फील्ड से जुड़े विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, यही आपके लिए अच्छा है।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2025

ये सप्ताह इस राशि के लिए बहुत शुभ रहेगा। शत्रु चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। लव बर्डस डेट पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए ये समय अनुकूल है। माता-पिता किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के व्यवहार से आप निराश हो सकते हैं। जो लोग खेल-कूद से जुड़े हैं उन्हें सरकारी सहायता मिल सकती है। नया काम शुरू करने को लेकर उत्साह बना रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved