फरवरी में शनि अस्त, 3 राशियों को मिलेगा भाग्य, तरक्की और धन लाभ!
कर्मफल दाता शनि भी 28 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। इसका सभी 12 राशियों पर नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

शनि अपनी चाल धीमी गति से बदलते हैं। इन्हें जिम्मेदारी, न्याय, अनुशासन और संरचना का प्रतीक माना जाता है। यह कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, वे सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं। जीवन सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य से भरपूर होता है। बिगड़े काम भी बन जाते हैं। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए शनि का अस्त होना शुभ फलदायी होगा
कन्या राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। व्यापार में विस्तार होगा, लाभ भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आय में भी वृद्धि होगी। नए आय के स्रोत खुलेंगे।
शनि का अस्त होना मिथुन राशि वालों के लिए भी लाभकारी है। धन संबंधी परेशानियां खत्म होंगी। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। करियर और व्यापार में लाभ होगा।
शनि की यह चाल वृश्चिक राशि वालों के लिए भी फायदेमंद है। निवेश में लाभ होगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के योग हैं। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेगा। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।