Venus Transit In Gemini: शुक्र ग्रह 26 जुलाई को वृष से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसका शुभ प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा दिखाई देगा। इनके जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी और धन लाभ के योग बनेंगे।

Shukra Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। इस ग्रह को सुख-संपत्ति और धन-वैभव देने वाला कहा गया है। जिसकी कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में हर तरह का सुख मिलता है। शुक्र ग्रह 26 जुलाई को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु ग्रह स्थित है। इस तरह मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की युति बनेगी, जो बहुत ही शुभ फल देने वाली मानी गई है। आगे जानिए किन 4 राशि वालों को शुक्र के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा शुभ फल मिलेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ वालों का होगा प्रमोशन

शुक्र के राशि बदलने से वृष राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। अगर प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद चल रहा है उसमें भी लाभ की स्थिति बनेगी। ससुराल पक्ष से कोई गुड न्यूज मिल सकती है, जिसमें कहीं न कहीं धन लाभ का अवसर भी छिपा होगा। सेहत में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें-

Surya Gochar 2025: सूर्य के राशि बदलने से किसकी चमकेगी किस्मत, किसके शुरू होंगे बुरे दिन? यहां करें चेक

सिंह वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। अगर किसी से पैसा उधार लिया है तो वह भी वापस मिल सकता है। बिजनेस में बड़ी डील संभव है। लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। जो लोग सच्चे प्यार की तलाश में हैं, उनकी ये इच्छा भी पूरी हो सकती है। संतान से सुख मिलेगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बनेगा।

तुला वालों की दूर होगी टेंशन

शुक्र के राशि बदलने से इस राशि के लोगों की टेंशन दूर होगी। अटके हुए कामों में गति आएगी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग बनेंगे। लॉटरी या सट्टे से भी इनकम होने के योग इस समय बन सकते हैं। स्त्री सुख भी इस दौरान आपको मिल सकता है। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

मकर वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग खुशहाल रहेंगे। इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं जहां इन्हें मन की शांति का अनुभव होगा। इस समय लिए गए निर्णय सही साबित होंगे जो सुखद भविष्य की नींव रखेंगे। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेंगी, जिससे पूरे परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। धन लाभ के भी कईं योग इस समय मिलेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।