13 नवंबर, सोमवार को अमावस्या तिथि का संयोग होने से ये सोमवती अमावस्या कहलाएगी। इस दिन विशाखा नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

Somwati Amawasya 2023: इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि 2 दिन होने से गोवर्धन पूजा में एक दिन का गेप रहेगा। 13 नवंबर, सोमवार को अमावस्या तिथि होने से इस दिन सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

13 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 November 2023)
13 नवंबर 2023, दिन सोमवार को कार्तिक अमावस्या तिथि दोपहर 02:57 तक रहेगी, इसके बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात अंत तक रहेगी। सोमवार को अमावस्या तिथि का संयोग होने से ये सोमवती अमावस्या कहलाएगी। इस दिन विशाखा नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य योगभी रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:04 से 09:26 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य और मंगल स्थित है। इस दिन शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में और राहु मीन राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

13 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- विशाखा
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Nov 13 6:24 AM
चन्द्रास्त - Nov 13 5:36 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:49 AM – 12:32 PM
अमृत काल - 06:23 PM – 08:01 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:06 AM – 05:54 AM

13 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:48 AM – 12:10 PM
कुलिक - 1:33 PM – 2:55 PM
दुर्मुहूर्त - 12:32 PM – 01:16 PM और 02:43 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 07:23 AM – 08:59 AM


ये भी पढ़ें-

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा कब करें? जाने सही डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा सहित पूरी डिटेल


Bhai Dooj 2023: भाई दूज कब, 14 या 15 नवंबर को? नोट करें सही डेट, मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और महत्व


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।