सूर्य और शनि की युति से नवपंचम राजयोग का निर्माण हुआ है। यह राजयोग सभी 12 राशियों में से 3 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।  

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद अपनी राशि बदलता है। राशि परिवर्तन सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव डालता है। राशि परिवर्तन कुछ के लिए शुभ और कुछ के लिए अशुभ होता है। हाल ही में ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्टूबर को सुबह 7.27 बजे तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसी राशि के पंचम भाव में न्याय के देवता शनि विराजमान हैं। ऐसी स्थिति में दोनों ग्रहों की युति से नवपंचम राजयोग का निर्माण हुआ है। यह राजयोग सभी 12 राशियों में से 3 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नवपंचम योग से मेष राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार करने वाले लोग अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। नई डील मिल सकती है, जिसमें लाभ भी अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के नए स्रोत बनेंगे। वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी।

वृषभ राशि वालों को नौकरी में वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। निवेश के लिए भी समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावना रहेगी।

तुला राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों को नया प्रोजेक्ट और व्यापार मिल सकता है। कोई बीमारी है तो वह दूर होकर स्वास्थ्य बेहतर होगा।