आज सुबह 7.16 बजे सूर्यदेव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है।  

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्यदेव ने आज यानी 16 नवंबर को अपनी राशि बदली है। सुबह 7.16 बजे सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर असर होता है। इन 4 राशियों के लिए सूर्य का गोचर बहुत शुभ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी माना गया है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे जो भविष्य में शुभ फल प्रदान करेंगे। अगर आपने किसी को उधार दिया है तो इस दौरान उसे चुकाने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं, जिनमें लाभ भी अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के नए स्रोत बनेंगे।

सूर्य देव का वृश्चिक राशि में गोचर कन्या राशि वालों के लिए अच्छा माना जा रहा है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ये लोग अपने काम में भाग्य का पूरा साथ पाएंगे। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों का कारोबार बढ़ सकता है और लाभ के योग हैं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। अगर आप कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो भविष्य में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि के जातकों के करियर के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। जिन नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति रुकी हुई थी, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, नौकरी ढूंढ रहे लोगों को मनचाहा जॉब ऑफर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।