- Home
- Astrology
- Horoscope
- Surya Gochar 2025: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्यदेव करेंगे मालामाल-हर काम में मिलेगी सक्सेस
Surya Gochar 2025: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्यदेव करेंगे मालामाल-हर काम में मिलेगी सक्सेस
Surya Gochar 2025: सौर मंडल का राजा सूर्य 16 दिसंबर, मंगलवार को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 5 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

सूर्य का राशि परिवर्तन किसके लिए रहेगा शुभ?
Surya Rashifal December 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में जो 9 ग्रह हैं, उनका राजा सूर्य है। सूर्य हर 30 दिन में राशि परिवर्तन करता है। जब भी सूर्य राशि बदलता है तो सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव होता है। इस बार सूर्य 16 दिसंबर को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रेश करेंगे। ऐसा होने से 5 राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इन्हें धन लाभ के साथ अलावा दूसरे फायदे भी होंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
मेष वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में अचानक वृद्धि हो सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ धन मिल सकता है। इनकी सेहत में भी सुधार होने की संभावना है। बिजनेस से जुड़ी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जहां इन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से
सिंह वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को भी धन लाभ के योग बनेंगे। अगर इन पर कोई कर्ज है तो वह चुकता हो सकता है। परिवार में अगर किसी की सेहत खराब है तो उसमें राहत मिलेगी। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि इस समय मिलने के योग बन रहे हैं।
तुला वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि के लोगों को किस्मत का सहयोग मिलेगा, जिससे इनके अटके हुए कामों में गति आएगी। बिजनसे-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनकूल है। माता-पिता के सहयोग से नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
मकर वाले शुरू करेंगे नया काम
इस राशि के लोग अपना स्वयं का काम शुरू कर सकते हैं जिसमें इन्हें सफलता भी मिलेगी। लव लाइफ में अगर कोई परेशानी है तो वह भी दूर होगी। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। संतान के कारण आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है।
कुंभ वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। धार्मिक कामों में आपका रुझान रहेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।